आंखों के नीचे आ गए हैं काले घेरे? इस जादुई सलाद को करें डाइट में शामिल और देखें कमाल

क्या आप जानती हैं कि हमारी आंखें हमारे शरीर से जुड़ी कई जरूरी बातों की जानकारी देती हैं? आंखों के नीचे काले घेरे हों, आंखों के नीचे सूजन आना हों या आंखों का पीला होना हों, ये सारी चीजें सेहत से जुड़ी ऐसे गहरे राज खोलती हैं, जिन्हें समय रहते पहचानना बहुत जरूरी होता है। आंखों के नीचे सूजन आने के पीछे शरीर में सोडियम की अधिकता हो सकती है या पेरिमेनोपॉज में होने वाले फ्ल्यूड रिटेंशन की वजह से भी ऐसा हो सकता है। वहीं आंखों में पीलापन आने की पीछे फैटी लिवर या पित्त से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। बात अगर आंखों के नीचे आने वाले काले घेरों की करें, तो ज्यादातर लोगों को लगता है कि ऐसा सिर्फ नींद की कमी की वजह से होता है, लेकिन इसके पीछे और भी कई कारण हो सकते हैं। इसमें आयरन की कमी और हैवी पीरियड्स शामिल हैं। एक्सपर्ट के बताए इस सलाद को डाइट में शामिल करने से आपको फायदा होगा। चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत कालरा दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं और रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर और डायरेक्टर हैं।
डार्क सर्कल्स कम करने के लिए डाइट में शामिल करें ये सलाद

- एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपकी आंखों के नीचे काले घेरे हो रहे हैं, तो आपके शरीर में आयरन की कमी हो सकती है। डाइट में आयरन रिच फूड्स को शामिल करें।
- चुकंदर का सलाद शरीर में आयरन लेवल बढ़ाने में मदद कर सकता है। इसे आप मील्स के साथ ले सकती हैं।
- एक्सपर्ट का कहना है कि चुकंदर में नेचुरली काफी आयरन पाया जाता है। यह शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद कर सकता है। अगर आप रोजाना चुकंदर का सलाद खाएंगी, तो इससे खून की कमी (एनीमिया) को दूर करने में मिल सकती है।
- चुकंदर में मौजूद फोलेट और आयरन मिलकर नई रेड ब्लड सेल्स बनाने में मदद करते हैं, जिससे हीमोग्लोबिन लेवल तेजी से बढ़ सकता है।
- इसे और फायदेमंद बनाने के लिए आप इसमें नींबू का रस, सेंधा नमक, काली मिर्च या आंवला मिला सकती हैं। नींबू और आंवला में मौजूद विटामिन-सी शरीर में आयरन के अब्जॉर्बशन को बढ़ाता है।
- कई बार महिलाओं को पीरियड्स में होने वाली हैवी ब्लीडिंग की वजह से शरीर में खून की कमी हो जाती है। ऐसे में चुकंदर खून की कमी को दूर कर सकता है।
यह भी पढ़ें- Dark Circles: आंखों के नीचे काले घेरे कम करने के लिए अपनाएं ये 3 टिप्स, कुछ ही दिनों में दिखेगा फर्क

- चुकंदर शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है और खून को साफ करता है। इससे शरीर में ऑक्सीजन सप्लाई बेहतर होती है और थकान कम होती है।
- जब शरीर में आयरन लेवल कम होता है, तो कमजोरी और चक्कर आने लगते हैं, ऐसे में चुकंदर का सलाद आयरन लेवल को बढ़ाता है, इससे शरीर को ताकत मिलती है और आंखों के नीचे काले घेरे मे कम होते हैं।
- चुकंदर में फाइबर होता है, जो पाचन को सुधारता है। ऐसे में चुकंदर का सेवल डाइजेशन को बेहतर बनाने में भी मदद करता है। जब पाचन अच्छा होता है, तो शरीर पोषक तत्वों का अब्जॉर्बशन अच्छे से कर पाता है। आप इसमें गाजर भी मिला सकती हैं।
यह भी पढ़ें- खून की कमी के कारण अक्सर आते हैं चक्कर और महसूस होती है कमजोरी? हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाने के लिए खाएं यह लड्डू
काले घेरे को कम करने, चेहरे पर चमक लाने और शरीर में खून की कमी दूर करने में ये सलाद मदद कर सकता है। साथ ही, डाइट में आयरन रिच फूड्स को शामिल करें। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।