जल्द बनने वाली हैं दुल्हन? डाइट में शामिल करें यह देसी जूस, चेहरे पर आएगा नेचुरल ग्लो

अगर आप जल्द ही दुल्हन बनने वाली हैं, तो प्री-ब्राइडल स्किनकेयर के साथ डाइट में भी बदलाव शुरू कर दें ताकि चेहरे पर निखार आ सके। यहां हम आपको एक ऐसे देसी जूस के बारे में बता रहे हैं, जो चेहरे पर ग्लो लाने में मदद कर सकता है।
Updated:- 2026-11-15, 20:26 IST
beetroot ginger amla skin glowing juice for brides to be

शादी का सीजन बस शुरू होने वाला है। ऐसे में अगर आप जल्द ही दुल्हन बनने वाली हैं, तो प्री-ब्राइडल स्किनकेयर के साथ डाइट में भी बदलाव शुरू कर दें। शादी के खास दिन पर खूबसूरत दिखना हर लड़की की चाहत होती है, इसके लिए डाइट में न्यूट्रिशन से भरपूर चीजों को शामिल करना जरूरी है ताकि चेहरे पर निखार सके। असल में ग्लोइंग स्किन के लिए शरीर का अंदर से डिटॉक्स और हेल्दी होना भी जरूरी है वरना स्किन अपनी चमक खोने लगती है। यहां हम आपको एक ऐसे 'स्किन-ग्लोइंग' जूस के बारे में बता रहे हैं, जो आपके चेहरे को एक नेचुरल ब्लश दे सकता है। चलिए इसके बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत कालरा जानकारी दे रही हैं। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं और रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर और डायरेक्‍टर हैं।

स्किन पर चमक लाने में कैसे मदद करता है यह जूस?

डाइटिशियन मनप्रीत का कहना है कि यह जूस स्किन के लिए एक टॉनिक की तरह काम करता है। इस जूस में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी होता है, जो त्वचा को बेजान बनाने वाले 'ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस' से लड़ते हैं, कोलेजन को सपोर्ट करते हैं (जिससे त्वचा में कसावट और चमक आती है) और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं, जिससे चेहरे पर एक नेचुरल गुलाबी निखार आता है।

  • चुकंदर स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कई फेस पैक में इसका इस्तेमाल किया जाता है और इसे डाइट में शामिल करने से भी खून की कमी होती है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे चेहरे पर निखार आता है।
  • इसमें मौजूद आयरन और विटामिन सी आंखों के नीचे के काले घेरों को कम करने में मदद करते हैं।
  • इससे चेहरे के दाग-धब्बे दूर होते हैं और त्वचा की रंगत में सुधार होता है।
  • चुकंदर एजिंग के साइन्स को कम करने में भी फायदेमंद होता है। इससे त्वचा का रूखापन भी दूर होता है।
  • हल्दी में मौजूद 'करक्यूमिन' मुंहासों और दाग-धब्बों में राहत देता है। इससे चेहरे पर निखार आता है और एजिंग के साइन्स भी कम होते हैं।
  • अदरक भी इंफ्लेमेशन कम करती है। अदरक में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और जिंजरोल त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। इससे एजिंग के साइन्स कम होते हैं।
  • नींबू शरीर को डिटॉक्स करता है, जिससे शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और स्किन हेल्दी होती है।

juice for liverhttps://smart-cms.jnm.digital/assets/tiny-mce/jscripts/tiny_mce//plugins/advimage/image.htm#

यह भी पढ़ें- Bridal Glow के लिए क‍िचन में रखी ये 4 चीजें आजमाएं, शादी से पहले स्क‍िनकेयर में आएंगी काम

ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर कैसे बनाएं जूस?

घर पर चुकंदर, आंवला, हल्दी, अदरक और नींबू की मदद से तैयार किया जाने वाला यह जूस स्किन पर निखार लाने में मदद कर सकता है। ये सभी चीजें स्किन और ओवरऑल हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद हैं।

Who should not eat amla

सामग्री

  • चुकंदर- 2
  • आंवला- 2
  • कच्ची हल्दी- आधा इंच
  • अदरक- आधा इंच

विधि

  • इन सभी चीजों को पानी में डालकर अच्छे से ब्लेंड कर लें।
  • अब इसे छान लें। इसमें सेंधा नमक और नींबू का रस मिलाएं।
  • आपका स्किन ग्लोइंग जूस तैयार है।
  • इसे रोजाना दिन में 1 बार पिएं।


यह भी पढ़ें- Wedding special: होने वाली दुल्हन फॉलो करेंगी ये डाइट टिप्स, दिखेंगी अप्‍सरा


हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।