Sat Oct 3, 2026 | Updated 07:12 PM IST

Bridal Glow के लिए क‍िचन में रखी ये 4 चीजें आजमाएं, शादी से पहले स्क‍िनकेयर में आएंगी काम

अगर आपकी शादी होने वाली है, तो ब्राइडल न‍िखार पाने के ल‍िए कुछ समय पहले ही आपको स्‍क‍िन केयर पर ध्‍यान देने की जरूरत है।
Updated:- 2026-10-03, 17:17 IST
bridal glow skincare

शादी की तारीख फ‍िक्‍स होते ही दुल्हनें अपनी स्किन को लेकर भी काफी एक्साइटेड रहती हैं। हर कोई चाहता है कि शादी वाले दिन उसका चेहरा साफ, फ्रेश और ग्लो करता हुआ नजर आए। इसके लिए वे महंगे ब्‍यूटी प्रोडक्ट्स खरीदती हैं, लेक‍िन हर बार आपको इतने पैसे खर्च करने जरूरी नहीं हैं।

घर की किचन में रखी कुछ चीजों को भी स्किन केयर में शामिल किया जा सकता है। हालांकि, शादी से कुछ दिन पहले कोई भी नया नुस्खा सीधे चेहरे पर लगाने से बचना चाहिए। आप शादी से करीब डेढ़ दो महीने पहले ही कुछ नुस्‍खे आजमा सकती हैं। ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट प्र‍ियंका यादव ने बताया है क‍ि क‍िचन में रखी कौन सी चीजें ब्राइडल न‍िखार ला सकती हैं। आइए जानते हैं-

bridal skin care routine (1)

image credit- magnific

शादी से पहले ब्राइडल स्‍कि‍नकेयर कब शुरू करें?

ब्राइडल स्‍क‍िनकेयर से ठीक एक-दो दिन पहले शुरू करने के बजाय पहले से शुरू करना बेहतर रहता है। आखिरी समय में नया फेस मास्क, स्क्रब या कोई नया प्रोडक्ट लगाने से स्किन पर जलन या एलर्जी हो सकती है।

ब्राइडल ग्‍लो के लिए कौन-सी क‍िचन इंग्रीड‍िएंट्स इस्तेमाल की जा सकती हैं?

किचन में मिलने वाली कुछ चीजें होममेड फेस मास्क में इस्तेमाल की जा सकती हैं। इनमें ओटमील, एलोवेरा जेल, शहद और दही शामिल हैं, लेकिन इन्हें लगाने से पहले अपनी स्किन टाइप को समझना जरूरी है। अगर किसी चीज से जलन, खुजली या रेडनेस हो तो उसे तुरंत हटा दें।

यह भी पढ़ें: महंगे फेशियल की जरूरत नहीं, शादी से 1 महीने पहले लगाएं किचन की चीजों से बना ये उबटन

1. ओटमील से जेंटल फेस मास्‍क कैसे बनाएं?

ओटमील को पीसकर उसमें थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बनाया जा सकता है। इसे चेहरे पर बहुत हल्के हाथ से लगाएं। बस ध्‍यान रहे क‍ि जोर से रगड़ने या स्क्रब करने की जरूरत नहीं है।

bridal skin care routine (2)

image credit- istock

2. एलोवेरा जेल का स्‍क‍िन पर कैसे इस्तेमाल करें?

एलोवेरा जेल को चेहरे पर एक पतली लेयर में लगाया जा सकता है। अगर पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले थोड़ी सी मात्रा को छोटे हिस्से पर लगाकर पैच टेस्‍ट कर लें। चेहरे पर जलन या खुजली हो तो इसे इस्तेमाल न करें। आप एजोवेरा जेल में शहद म‍िलाकर भी लगा सकती हैं।

3. शहद को फेस केयर में कैसे शामिल करें?

शहद को होममेड फेस मास्क में थोड़ी मात्रा में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे आप बेसन या दही के साथ इस्‍तेमाल करें। बस ध्‍यान रहे क‍ि इसे लगाने से पहले पैच टेस्ट कर लें, खासकर अगर आपकी स्किन जल्दी रिएक्ट करती है।

यह भी पढ़ें: Glowing Skin Tips: गोल्‍डन नि‍खार पाने के ल‍िए बस करें यह काम, चेहरे पर आएगा पार्लर जैसा ग्‍लो

4. दही का चेहरे पर इस्तेमाल करते समय क्या ध्यान रखें?

दही को भी लोग स्‍क‍िन केयर में यूज करते हैं। इससे स्क‍िन हाइड्रेटेड रहती है। साथ ही चेहरे पर चमक भी आता है। दही का इस्‍तेमाल अपनी सहूल‍ियत के ह‍िसाब से कर सकती हैं। जैसे बेसन दही, ओट्स दही, चावल का आटा और दही का फेसपैक सबसे असरदार है, लेकिन हर स्किन पर इसका असर एक जैसा नहीं होता है। इसलिए पहली बार पूरे चेहरे पर लगाने के बजाय थोड़ी जगह पर टेस्ट कर लें।

bridal skin care routine (3)

image credit- magnific

शादी से पहले नया DIY स्‍क‍िन केयर क्यों नहीं आजमाना चाहिए?

शादी के कुछ दिन पहले स्किन के साथ नए-नए एक्सपेरिमेंट करना आपके ल‍िए उल्टा पड़ सकता है। किसी चीज से एलर्जी हुई तो रेडनेस, खुजली या जलन जैसी परेशानी हो सकती है। इसलिए जो चीज पहले से आपकी स्किन को सूट करती है, उसी रूटीन को फॉलो करना सही रहेगा।

स्‍क‍िनकेयर करते समय क‍िन बातों का रखें ध्‍यान

अगर आप शादी से पहले ब्राइडल नि‍खार पाना चाहती हैं, तो कुछ बातों का ध्‍यान रखना होगा। जैसे-

  • शादी से पहले स्किन के साथ ज्यादा एक्सपेरिमेंट न करें।
  • घरेलू मास्क लगाने से पहले पैच टेस्ट करें।
  • जलन या खुजली हो तो तुरंत चेहरे को साफ कर लें।
  • नींबू और बेकिंग सोडा चेहरे पर न लगाएं।
  • रोजाना मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।
  • बाहर नि‍कलने से पहले सनस्‍क्रीन लगाना न भूलें।
  • स्‍क‍िन से जुड़ी कोई समस्‍या है तो घरेलू नुस्‍खे आजमाने से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह लें।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- AI

FAQ
शादी से कितने समय पहले ब्राइडल स्किनकेयर शुरू कर देना चाहिए?
ब्राइडल स्किनकेयर शादी से ठीक एक-दो दिन पहले शुरू करने के बजाय कम से कम डेढ़ से दो महीने पहले शुरू कर देना चाहिए। आखिरी समय में नया प्रोडक्ट या नुस्खा आजमाने से स्किन एलर्जी या रिएक्शन का खतरा रहता है।
शादी से पहले चेहरे पर कौन-से घरेलू नुस्खे बिल्कुल इस्तेमाल नहीं करने चाहिए?
शादी से ठीक पहले कभी भी नींबू (Lemon) और बेकिंग सोडा जैसी चीजों को चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए। ये स्किन के लिए बहुत कठोर होते हैं और इनसे जलन या रैशेज हो सकते हैं।
किचन की चीजों से बना फेस पैक लगाने से पहले क्या सावधानी रखनी चाहिए?
कोई भी घरेलू फेस पैक (जैसे ओट्स, एलोवेरा, शहद या दही) लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। इसके अलावा चेहरे को कभी भी जोर से न रगड़ें और जलन या खुजली महसूस होते ही चेहरा पानी से तुरंत धो लें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।