White Hair: 30 की उम्र के बाद सफेद हो रहे हैं बाल? पानी में मिलाकर पिएं ये 3 चीजें

आजकल समय से पहले बाल सफेद होना एक आम समस्या हो गई है। इसे कम करने के लिए, डाइट में बदलाव बहुत जरूरी है। एक्सपर्ट की बताई इस ड्रिंक को डाइट का हिस्सा बनाएं।
image

लंबे-घने-बाले बाल हर महिला को पसंद होते हैं। लेकिन, आज के वक्त में बालों का झड़ना और समय से पहले सफेद होना एक आम समस्या बन गई है। प्री-मैच्योर ग्रे हेयर के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इनमें हेयर केयर सही न होना और शरीर में जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी शामिल है। अगर आपके बाल भी समय से पहसे सफेद हो रहे हैं, तो आपको महंगे हेयर ट्रीटमेंट पर नहीं, बल्कि डाइट पर ध्यान देना चाहिए। साथ ही, इसके पीछे के कारणों को समझने की कोशिश करनी चाहिए। आज के समय में 30 की उम्र पार करते ही लोगों के बाल सफेद होने लगते हैं। ये लुक्स पर असर डालता है और इनकी वजह से आप उम्र से अधिक नजर आती है। ये कुछ स्वास्थ्य समस्याओं की तरफ भी इशारा करते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो समय से पहले सफेद हो रहे बालों को कम करने में मदद कर सकती हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी ने न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

समय से पहले सफेद हो रहे बालों को रोकने में मदद करेगी हेल्दी ड्रिंक

career remedy for aquarius

  • आंवले में विटामिन-सी होता है। यह शरीर में आयरन अब्जॉर्बशन को बढ़ाता है।
  • यह विटामिन-सी, बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकने का काम करता है।
  • आंवले में जिंक और कई ऐसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो बालों को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं।
  • करी पत्ते में विटामिन-बी होता है। इनमें मेलामाइन होता है। यह हेयर फॉलिकल्स को सफेद होने से रोकता है।
  • इसमें बीटा-कैरोटीन होता है। यह बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और हेयरफॉल कम होता है।
  • करी पत्ते में आयरन होता है। यह बालों की जड़ों में मजबूत बनाता है और बालों के नेचुरल कलर को बनाए रखने में मदद करता है।
  • अंजीर में कॉपर होता है। यह मेलानिन के प्रोडक्शन को बढ़ाने में मदद करता है।
  • अंजीर खाने से सफेद बाल कम होते हैं और बालों की हेल्थ बनी रहती है।
  • बेसिल सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं। ये ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं।

यह भी पढ़ें-White Hair: उम्र से पहले सफेद नहीं होंगे बाल, हफ्ते में 2 बार इस तेल से करें मसाज

30 की उम्र में सफेद बालों को कम करने के लिए पिएं यह हेल्दी ड्रिंक

amla juice for grey hair

सामग्री

  • आंवला जूस- 1 टीस्पून
  • करीपत्ते- मुट्ठी भर
  • अंजीर- 2 भीगे हुए
  • पानी- 50 मि.ली.
  • बेसिल सीड्स- 1 टीस्पून

विधि

  • बेसिल सीड्स के अलावा बाकी सभी चीजों को अच्छे से ब्लेंड कर लें।
  • इसमें ऊपर से बेसिल सीड्स मिलाएं।
  • इस हेल्दी ड्रिंक से सफेद बालों को कम करने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें- White Hair: रोज सोते समय घी में मिलाकर खाएं ये 4 चीजें, सफेद बालों से मिलेगा छुटकारा

30 की उम्र के बाद, सफेद बालों कम करने के लिए आप इस ड्रिंक को डाइट का हिस्सा बनाएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP