herzindagi
Does Batana oil reverse grey hair

White Hair: उम्र से पहले सफेद नहीं होंगे बाल, हफ्ते में 2 बार इस तेल से करें मसाज

आजकल कई कारणों से लोगों के बाल, समय से पहले सफेद होने लगे हैं। प्री-मैच्योर ग्रे हेयर से बचने और इसे कम करने के लिए, आप एक्सपर्ट के बताए इस तेल से मसाज करें।
Editorial
Updated:- 2024-09-20, 17:17 IST

आजकल बालों के झड़ने और समय से पहले सफेद होने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बालों के समय से पहले सफेद होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। शरीर में जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी, बहुत अधिक तनाव, बहुत अधिक धूप में रहना, हार्मोनल इंबैलेंस, नींद की कमी, जेनेटिक कारण और भी कई वजहों के चलते, बाल समय से पहले सफेद होने लगते हैं। एक उम्र के बाद बाल सफेद होना अलग बात है।

लेकिन, अगर समय से पहले आपके बाल सफेद होने लगे हैं, तो यह चिंता का विषय हो सकता है। प्री-मैच्योर ग्रे हेयर से बचने के लिए, डाइट पर ध्यान देना भी जरूरी है। साथ ही, एक्सपर्ट के बताए इस तेल से मसाज करने से भी मदद मिलेगी। खासकर, अगर आपकी उम्र 30 से ज्यादा हो चुकी है, तो आपको इस तेल का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। इस बारे में हेल्थ कोच मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। 

उम्र से पहले सफेद बालों को रोकने के लिए घर पर बनाएं यह तेल

oil to prevent white hair at home

  • कलौंजी के बीज में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स बालों को डैमेज होने से बचाते हैं और इनसे बाल समय से पहले सफेद नहीं होते हैं।
  • कलौंजी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण और फैटी एसिड्स होते हैं। ये बीज बालों को झड़ने से रोकते हैं और स्कैल्प को हेल्दी बनाते हैं।
  • करीपत्ते में विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-सी, विटामिन-बी12, आयरन और कैल्शियम पाया जाता है। करीपत्ते बालों को पोषण देते हैं।
  • करीपत्ते से बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकने में मदद मिलती है। इनसे हेयर फॉल भी कंट्रोल होता है।
  • बालों को नेचुरली काला बनाने में भी यह तेल मदद कर सकता है।
  • नारियल के तेल में मौजूद लॉरिक एसिड बालों को मजबूती देता है। यह तेल स्कैल्प के इंफेक्शन को दूर कर, बालों को पोषण देता है।
  • बटाना ऑयल, अमेर‍िकन पॉम ट्री से निकलता है। यह भी बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
  • बटाना ऑयल में विटामिन-ई भरपूर मात्रा में होता है। यह तेल बालों को मजबूत बनाता है और समय से पहले सफेद होने से भी रोकता है।
  • रोजमेरी ऑयल स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है और इससे बाल समय से पहले सफेद नहीं होते हैं।

बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकने में मदद करेगा यह तेल

hair mask for white hair

सामग्री

  • नारियल का तेल- 1 टेबलस्पून
  • बटाना ऑयल- 5-6 ड्रॉप
  • करी पत्ते- 4-5
  • रोजमेरी ऑयल- 3-4 बूंदे
  • कलौंजी के बीज- 1 टेबलस्पून

 

विधि

  • एक पैन में कलौंजी सीड्स और करी पत्ते लें।
  • अब इसे रंग बदलने तक भूनें।
  • अब इसमें नारियल का तेल मिलाकर हल्का गर्म करें।
  • इसे छानकर एक कटोरे में निकाल लें।
  • अब इसमें रोजमेरी और बटाना ऑयल मिलाएं।
  • इस तेल को हफ्ते में 2 बार लगाएं।
  • इसके बाद केमिकल फ्री शैंपू से बाल धो लें।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें- White Hair: रोज सोते समय घी में मिलाकर खाएं ये 4 चीजें, सफेद बालों से मिलेगा छुटकारा

 

 

यह भी पढ़ें- Long Hair: आपकी लंबी-घनी जुल्फों पर टिक जाएगी सभी की नजर, बालों में लगाएं यह खास तेल

 

 

 

उम्र से पहले सफेद बालों से बचने के लिए, आप एक्सपर्ट के बताए इस तेल से मसाज करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।