herzindagi
hair oil for hair fall

Long Hair: हेयरफॉल से हैं परेशान? घर पर बने इस तेल से लंबे हो सकते हैं बाल

अगर आपके बाल भी बहुत झड़ रहे हैं और बालों की ग्रोथ कम हो चुकी है, तो घर पर इस आसान से तेल की मदद से, आप हेयरफॉल को कम कर सकती हैं। इससे बाल भी लंबे हो सकते हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-06-12, 19:17 IST

हेयरफॉल आजकल एक आम समस्या बन गया है। अगर बात हमारी मम्मी या उससे पहले की पीढ़ी की करें, तो महिलाओं के लिए बालों को लंबा करना खास मुश्किल काम नहीं होता था। ऐसा इसलिए, क्योंकि उस वक्त की जीवनशैली, खान-पान और अन्य चीजों में काफी अंतर था। इसलिए, बालों की ग्रोथ अच्छी होती थी, स्किन भी बेदाग रहती थी और सेहत भी अच्छी होती थी। लेकिन, अब अनियमित जीवनशैली, गलत खान-पान, स्ट्रेस और भी कई चीजों का असर, हमारी सेहत और लुक्स पर होता है। बालों के झड़ने के पीछे, शरीर में जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी हो सकती है। इसके अलावा, बालों की सही तरह से देखभाल न करने के कारण भी ऐसा हो सकता है। अगर आपके बाल भी बहुत झड़ रहे हैं और बालों की ग्रोथ कम हो चुकी है, तो इन 2 नेचुरल चीजों को आजमाकर, आप हेयरफॉल को कम कर, बालों को लंबा बना सकती हैं। 

बालों में आंवला पाउडर लगाने से क्या होता है?

amla benefits

  • आंवला पाउडर, सीबम प्रोडक्शन को मैनेज करता है। इससे रूसी और खुजली से छुटकारा मिलता है।
  • यह बालों के लिए एक नेचुरल टोनर के तौर पर काम करता है।
  • आंवले में विटामिन सी होता है। यह बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकता है।
  • इसमें मौजूद, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-फंगल गुणों के कारण, यह बालों को पोषण देता है और बालों को चमकदार बनाता है।

बालों में नारियल तेल लगाने के फायदे

  • नारियल के तेल में कई फैटी एसिड्स और विटामिन्स होते हैं, जो बालों की जड़ों को मजबूती देते हैं।
  • इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो बालों में ब्लड सर्कुलेशन को सुधारते हैं। 
  • नारियल का तेल. डैंड्रफ को कम करने में भी मदद करता है।
  • इससे बालों को पोषण मिलता है और हेयर ग्रोथ बढ़ती है।

बालों का झड़ना कम करने के लिए आजमाएं यह नुस्खा

hair oil to control hair fall

  • आपको 2 चम्मच आंवला पाउडर और आधा कटोरी नारियल तेल लेना है।
  • अब इसे हल्दी आंच पर गर्म करें।
  • ऐसा करने से आंवले के गुण, तेल में मिल जाएंगे।
  • अब इसे ठंडा होने दें।
  • अब इस मिश्रण को स्कैल्प और बालों में लगाकर मसाज करें।
  • इसे आपको रातभर छोड़ना है।
  • सुबह केमिकल फ्री शैंपू से बाल धो लें।
  • अगर आंवला पाउडर न हो, तो आप इसके जूस का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • हफ्ते में 2-3 बार ऐसा करने से, कुछ हफ्तों में अंतर महसूस हो सकता है। 

यह विडियो भी देखें

 

यह भी पढ़ें- बालों के झड़ने के पीछे हो सकते हैं ये 10 कारण

हेयरफॉल को कम कर, बालों को लंबा-घना बनाने के लिए आप,  इस तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

यह भी पढ़ें- Long Hair: आपकी लंबी-घनी जुल्फों पर टिक जाएगी सभी की नजर, बालों में लगाएं यह खास तेल

 

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।