Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:48 AM IST

सर्दी खांसी की छुट्टी कर सकता है यह गोल्डन क्यूब, दिन में इतनी बार लेने से मिल सकता है फायदा

सर्दी खांसी से राहत पाने के लिए आप आंवला, अदरक और हल्दी से बना गोल्डन क्यूब आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद मिलती है और गले का खराश ठीक होता है।
Updated:- 2025-03-17, 21:30 IST
image

बदलते मौसम में सर्दी-खांसी , गले में खराश की समस्या बनी रहती है। दवा लेने के बाद भी खराश और दर्द में आराम नहीं मिलता है, तो आप नेचुरल और घरेलू उपाय अपना कर राहत पा सकते हैं। आंवला-अदरक, कच्ची हल्दी वाला गोतल्डन क्यूब आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इसे कैसे तैयार किया जा सकता है। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट आइना सिंघल ने जानकारी साझा की है।

सामग्री

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by NutritionScienceAainaSinghal (@nutritionscienceaainasinghal)

  • 1 छोटा आंवला- इसमें विटामिन सी होता है जो इम्यूनिटी को बूस्ट करता है
  • 1 इंच कच्ची हल्दी- इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने के साथ ही गले में सूजन को कम करते हैं।
  • 1 इंच अदरक- इससे कंजेशन दूर करने में मदद मिलती है।
  • आधा कप पानी

विधि

  • आंवला, हल्दी, और अदरक और पानी ब्लेंडर में डालकर ब्लेंड कर दें।
  • एक स्मूथ पेस्ट तैयार होगा
  • अब आप पेस्ट को आइस क्यूब ट्रे में डालकर रात भर के लिए फ्रीज कर दें।
  • तैयार हो जाएगा आपको गोल्डन आइस क्यूब

यह भी पढ़ें-छुट्टियों में खूब खाया है उल्टा सीधा ? शरीर को डिटॉक्स करने के लिए फॉलो करें यह डाइट प्लान

कैसे करें इस्तेमाल?

coronavirus-outbreak-leisure-quarantine-social-distancing-emotions-concept-close-up-sick-young-woman-medical-mask-staying-home-covid-19-cough-with-closed-eyes_1258-58508

  • अब सुबह के वक्त एक कप गर्म पानी में  एक गोल्डन क्यूब डालें
  • इसमें शहद मिलाएं और अच्छी तरह से मिलाकर पिएं।
  • दिन भर में दो बार इस ड्रिंक को पीने से फायदा मिल सकता है।

यह भी पढ़ें-पीसीओएस से पीड़ित हैं और कम करना चाहती हैं वजन, पिएं यह हेल्दी ड्रिंक

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।