Belly Fat: पेट की जिद्दी चर्बी को पिघला सकता है डाइटिशियन का बताया यह खास पाउडर, 4 हफ्तों में दिख सकता है असर

Belly Fat Loss Drink: अगर आप पेट की जिद्दी चर्बी से परेशान हैं और इसे कम करने के लिए फैट बर्निंग टैबलेट्स का सहारा ले रहे हैं, तो आप गलत कर रहे हैं। हमारी रसोई में मौजूद कई चीजें ही फैट बर्नर के तौर पर काम करती हैं और इनसे कोई नुकसान भी नहीं होता है। यहां हम आपको ऐसी ही चीजों से बनने वाले एक सीक्रेट पाउडर के बारे में बता रहे हैं, जो बेली फैट को कम कर सकता है।
image

पेट की जिद्दी चर्बी कितना परेशान करती है न...कभी यह शर्मिंदगी की वजह बन जाती है...कभी हमें हमारे फेवरेट कपड़ों को पहनने से रोक देती है, तो कभी इसकी वजह से हमारी परफेक्ट फिगर खराब हो जाती है। पेट की चर्बी कई कारणों से बढ़ जाती है। लेकिन, इसे कम करना बिल्कुल आसान नहीं होता है। कई बार पूरे शरीर को चर्बी बढ़ने पर, पेट के इर्द-गिर्द भी फैट जमा होने लगता है, तो कई बार कुछ कारणों से चलते सिर्फ पेट की चर्बी ही बढ़ने लगती है। अगर आप पेट की जिद्दी चर्बी से परेशान हैं और इसे कम करने के लिए फैट बर्निंग टैबलेट्स का सहारा ले रहे हैं, तो आप गलत कर रहे हैं।
जी हां, अगर आप बेली फैट को कम करने के लिए, फैट बर्निंग टैबलेट ले रही हैं, खाना-पीना तक छोड़ चुकी हैं, तो अब आपको इसे कम करने के लिए, अपने किचन का रूख करना चाहिए। हमारी रसोई में मौजूद कई चीजें ही फैट बर्नर के तौर पर काम करती हैं और इनसे कोई नुकसान भी नहीं होता है। यहां हम आपको ऐसी ही चीजों से बनने वाले एक सीक्रेट पाउडर के बारे में बता रहे हैं, जो बेली फैट को कम कर सकता है। इसे डाइटिशियन भी अप्रूव करती हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

पेट की चर्बी को मोम की तरह पिघला सकती है यह ड्रिंक

belly fat reducing drink

  • बेली फैट को कम करने में मेथी के बीज मदद कर सकते हैं। मेथी में गैलेक्टोमैनन होता है। यह मेटाबॉलिज्म सुधारने में मदद करते हैं और डाइजेशन दुरुस्त होता है।
  • इन बीजों में घुलनशील फाइबर भी होता है, जो डाइजेशन के लिए फायदेमंद है। ये बीज पेट साफ करने में भी मदद करते हैं।
  • मेथी, शरीर में हार्मोनल बैलेंस बनाने और ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद कर सकती है। ये बीज, इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारते हैं।
  • मेथी दाने, बॉडी में फैट के अब्जॉर्प्शन रोकने में भी मदद करते हैं।
  • धनिया के बीजों का सेवन पेट की चर्बी कम करने में मदद कर सकता है। इसे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और पेट, कमर और जांघों की चर्बी घटती है।
  • धनिया के बीजों में फाइबर, विटामिन-के, विटामिन-सी और विटामिन-ए है। यह डाइजेशन को सुधारते हैं। इन बीजों में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। धनिये के बीज, इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारने में मदद करते हैं।
  • काली मिर्च में पेपरिन होता है। यह फैट बर्निंग को तेज बना सकती है। यह शरीर को डिटॉक्स भी करती है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट करती है।
  • सोंठ में थर्मोजेनिक गुण होते है। यह एक फैट बर्नर की तरह काम करती है।
  • हल्दी में मौजूद करक्यूमिन फैट बर्न करने में मदद करता है। इसके एंटी-ऑक्सीडेंट गुण, पेट की चर्बी को जलाते हैं।
  • दालचीनी, मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है, चर्बी जलाने में मदद करती है और ब्लड शुगर को बैलेंस करती है। इससे भूख भी कंट्रोल होती है।

यह भी पढ़ें-पेट की जिद्दी चर्बी कम करने के लिए रोज 10 मिनट करें यह योगासन

घर पर कुछ मसालों से बनाएं बेली फैट कटर ड्रिंक

gen z slangs and lingo meaning

सामग्री

  • मेथी के बीज- 1 टेबलस्पून
  • धनिये के बीज- 3 टेबलस्पून
  • काली मिर्च- आधा टेबलस्पून
  • सौंठ- आधा टीस्पून
  • हल्दी- आधा टीस्पून
  • दालचीनी- आधा टीस्पून

विधि

  • मेथी दाना और धनिये के बीजों को भून लें।
  • अब इसे जार में बाकी सारी चीजों के साथ मिलाएं।
  • इस पाउडर को एक एयर टाइट कंटेनर में भरें।
  • अब रोज 1 टीस्पून इस पाउडर को 1 गिलास गुनगुने पानी के साथ लें।
  • इसे रोज सुबह खाली पेट पिएं।
  • इसके साथ ही, डाइट और लाइफस्टाइल में हेल्दी बदलाव भी जरूरी हैं।

यह भी पढ़ें- Belly Fat: नाश्ते से पहले 1 हफ्ते तक पिएं यह ड्रिंक, पिघल सकती है पेट की जिद्दी चर्बी

बेली फैट को कम करने में इस खास पाउडर से बनने वाली ड्रिंक आपकी मदद कर सकती है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP