सेहत के लिए फलों का सेवन करना जरूरी है... यह तो सभी जानते हैं और काफी हद तक ऐसा करते भी हैं। पर अक्सर लोग सीजन या देसी फलों का ही सेवन करते हैं, जो उनके आस-पास आसानी से मौजूद हों। ऐसे में लोग विदेशी फलों के लाभ से वंचित रह जाते हैं, जबकि दूसरी वैरायटी के फलों के भी अपने फायदे होते हैं।
ऐसे ही एक विदेशी फल के बारे में यहां हम आपको बताने जिसके फायदे जानने के बाद आप पैसे खर्च करने से पहले नहीं सोचेंगे। दरअसल, हम बात कर रहे हैं एवोकाडो की जिसकी पैदावार मेक्सिको और मध्य अमेरिका में होती है। देखा जाए तो यह एक विदेशी फल है, जो महंगे दामों में भारत और दूसरे एशियाई देशों में बेचा जाता है। पर इस फल के फायदे इतने बेहतरीन हैं कि ऊंचे दाम के बावजूद लोग इसे खाना पसंद करते हैं।
यह भी पढ़ें- रोजाना खाना शुरू कर दें ये हरे रंग के फल, हाई ब्लड प्रेशर से लेकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से होगा बचाव
बता दें कि एवोकाडो को 'सुपर फूड' कहा जाता है, क्योंकि इसमें विटामिन, फाइबर, खनिज तत्वों के साथ एंटीऑक्सीडेंट्स भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में इसका सेवन स्किन को हेल्दी बनाए रखने के साथ ही दिल और पाचन संबंधी समस्याओं से बचाव में सहायक होता है। चलिए एवोकाडो से मिलने वाले सेहत लाभ के बारे में जरा विस्तार से जानते हैं।
एवोकाडो मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स पाए जाते हैं जोकि ब्लड में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करते हैं। इससे हार्ट स्ट्रोक और हृदय संबंधी रोग का खतरा कम होता है। ऐसे में देखा जाए तो दिल के रोगियों के लिए एवोकाडो का सेवन लाभकारी साबित हो सकता है।
एवोकाडो में फाइबर भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, ऐसे में इसके सेवन से पाचन दुरुस्त रहता है। इसलिए जिन लोगों को अपच, कब्ज और पेट से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, उनके लिए एवोकाडो का सेवन लाभकारी हो सकता है।
यह विडियो भी देखें
एवोकाडो का सेवन पाचन को दुरुस्त कर वजन नियंत्रित करने में सहायक साबित होता है। असल में बहुत सारे लोगों में कब्ज और पाचन संबंधी समस्याओं के कारण भी वजन बढ़ने की दिक्कत पेश आती है। ऐसे में इन लोगों के लिए एवोकाडो का सेवन लाभकारी साबित हो सकता है।
एवोकाडो में मौजूद विटामिन सी, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स लड़ने में सहायक होते हैं। ऐसे में एवोकाडो का सेवन स्किन संबंधी परेशानियों को कम करके उसे हेल्दी बनाए रखने में मददगार साबित होता है।
इस तरह से देखा जाए तो एवोकाडो सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए फायदेमंद माना जाता है। उम्मीद करते हैं सेहत और सौंदर्य से जुड़ी यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी। अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों और परिचितों के साथ शेयर करना न भूलें।
यह भी पढ़ें- सेहतमंद रहने के लिए रोज खाली पेट खाएं ये 5 फल
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
Image Credit: Freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।