Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:08 AM IST

सेहतमंद रहने के लिए रोज खाली पेट खाएं ये 5 फल

सेहतमंद रहने के लिए फल खाने की सलाह दी जाती है। कुछ फलों को खाली पेट खाना आपको ज्यादा फायदा पहुंचा सकता है। इन फलों से दिन की शुरुआत करने से शरीर में एनर्जी बनी रहेगी। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-10-27, 16:01 IST
Which food is best for empty stomach

शरीर को हेल्दी रखने में हेल्दी डाइट की अहम भूमिका है। डाइट सही न होने पर हमारी इम्यूनिटी मजबूत होती है, शरीर में एनर्जी बनी रहती है और बीमारियों से भी बचाव होता है। हेल्दी डाइट में फल और सब्जियों को शामिल करने की सलाह दी जाती है। इनमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स की वजह से ये शरीर को कई तरीके से फायदा पहुंचाते हैं। खान-पान की चीजों का सही चुनाव करने के साथ इन्हें सही समय पर खाना भी जरूरी है। यहां हम आपको 5 ऐसे फलों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें खाली पेट खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। राधिका सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

 

सेब

apple for energy

सेब में फाइबर, एंटी ऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स भरपूर मात्रा में होते हैं। यूं तो इसे आप किसी भी वक्त खाएं, आपको फायदा होगा। लेकिन सेब को खाली पेट खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इससे आपको दिन भर के लिए एनर्जी मिलती है और इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।

केला

सुबह उठकर अगर आप सबसे पहले केला खाएंगी, तो इससे आपका पेट आसानी से साफ होगा। खाली पेट केला खाने से मूड और डाइजेशन दोनों अच्छा होता है। केला पोटेशियम से भरपूर होता है और दिल की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है।

पपीता

पपीता डाइजेस्टिव एंजाइम्स से भरपूर होता है। ये एंजाइम्स,  प्रोटीन ब्रेकडाउन और डाइजेशन में मदद करते हैं। इसके अलावा पपीते में विटामिन सी और पोटेशियम भी होता है, जो सेहत को फायदा पहुंचाता है।

किवी

best time to eat kiwi

किवी में कैलोरीज कम होती हैं और फाइबर अधिक मात्रा में होता है। ब्लड शुगर रेगुलेट कर, डाइजेशन को सुधारने में किवी मदद करती है। यह स्किन हेल्थ के लिए अच्छी मानी जाती है। एक्सपर्ट के मुताबिक, इसे सुबह खाना ज्यादा फायदेमंद होता है।

यह भी पढ़ें- इस हैक के साथ खाएं फल, मिलेगा ज्यादा लाभ

चकोतरा

चकोतरा इम्यून सिस्टम के लिए अच्छा होता है। इसमें फाइबर अधिक होता है और कैलोरीज कम होती है। इससे डाइजेशन सुधरता है और भूख भी कंट्रोल रहती है। सुबह के वक्त इसे खाने से ज्यादा फायदा होता है।

यह भी पढ़ें- Healthy Fruits: पेट से जुड़ी सभी परेशानियों का इलाज है गुणों से भरपूर यह फल 

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।