टूटते-झड़ते बालों से छूटेगा पीछा और मोटी-घनी बनेगी आपकी चोटी, रोजाना पिएं यह देसी जूस

अगर आपके बाल लगातार झड़ रहे हैं और टूट-टूटकर आधे और पतले होते जा रहे हैं, तो आपको डाइट में इस खास जूस को शामिल करना चाहिए। आंवला और ऐलोवेरा जूस, बालों को लंबा, मजबूत और घना बना सकता है।
image

टूटते-झड़ते बालों से आजकल लगभग सभी परेशान हैं। बालों का झड़ना, समय से पहले सफेद होना या पतला होता जाना, ये कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनसे आज के समय में हर दूसरी महिला दो-चार हो रही है। बालों का अपनी चमक खोना या फिर कमजोर होना भी एक आम समस्या है। इसके पीछे कई वजहें हो सकती हैं। शरीर में मौजूद हार्मोनल इंबैलेंस या जरूरी न्यूट्रिएंट की कमी से बाल झड़ने लगते हैं। इसलिए, हेयरफॉल को कम करने के लिए, सबसे पहले आपको डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करना चाहिए। यहां हम आपको एक ऐसे जूस के बारे में बता रहे हैं, जो बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। यह गुणों से भरपूर है और पूरे शरीर को ही कई लाभ पहुंचा सकता है। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर नीतिका कोहली जानकारी दे रही हैं। उन्होंने आयुर्वेद में एमडी किया है और उन्हें इस फील्ड में लगभग 17 सालों का अनुभव है।

बालों का टूटना-झड़ना कम करके उन्हें लंबा बना सकता है यह देसी जूस

amla juice for hair fall
एक्सपर्ट का कहना है कि हेयरफॉल को कम करके, बालों को लंबा-घना बनाने में आंवला और ऐलोवेरा का जूस मदद कर सकता है। बालों की ग्रोथ को सुधारने के लिए, आपको इसे रोजाना 10 मि.ली. पीना है।
इससे बालों की जड़े मजबूत होती हैं, स्कैल्प डिटॉक्स होता है और पित्त दोष बैलेंस होता है।
आंवले में विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। यह बालों की ग्रोथ के लिए बहुत अच्छा है। इस जूस को पीने से हेयरफॉल कम होता है और बाल मजबूत होते हैं।

aloe vera for hair care

  • ऐलोवेरा, स्कैल्प को पोषण देता है। इससे स्कैल्प को हाइड्रेशन मिलता है और बाल मजबूत और चमकदार बनते हैं।
  • इस जूस को पीने से बालों की ग्रोथ बढ़ती है और बालों का समय से पहले सफेद होना भी कम होता है।
  • ऐलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं। अगर आप इस जूस का सेवन करेंगी, तो स्कैल्प इंफेक्शन भी कम होंगे।
  • इसे खाली पेट पीने से ज्यादा फायदा होगा। यह जूस डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने और वजन कम करने में भी फायदेमंद है।
  • इससे स्किन भी ग्लोइंग बनती है और दाग-धब्बे कम होते हैं। यह जूस कोलेजन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है और स्किन को समय से पहले बूढ़ा होने से रोकता है।

यह भी पढ़ें- Long Hair: आपकी लंबी-घनी जुल्फों पर टिक जाएगी सभी की नजर, बालों में लगाएं यह खास तेल

बालों को लंबा और घना बनाने में यह जूस मदद कर सकता है। अगर आपको बालों को घना बनाने के लिए घरेलू नुस्खा पसंद आया हो, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP