Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:10 AM IST

हेल्दी फूड्स से जुड़ी इन 6 बातों पर आप भी करती हैं भरोसा? जानें सच्चाई

हेल्दी रहने के लिए लोग आजकल हर तरह की चीजें ट्राई कर रहे हैं, जैसे ब्राउन ब्रेड, मिलेट्स, कोल्ड प्रेस्ड जूस। लेकिन क्या आपको मालूम है कि ये चीजें उतनी हेल्दी नहीं होती हैं। 
Updated:- 2025-05-28, 15:05 IST
image

आजकल हेल्दी रहने के लिए लोग हर कोशिश कर रहे हैं। आंख बंद करके किसी भी चीज पर भरोसा कर रहे हैं। मार्केट में हेल्दी चीजों के नाम पर कई तरह की चीजें बिक रही हैं, और लोग खा भी रहे हैं। लेकिन उन चीजों से फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंच रहा है।आज हम आपको उन 5 चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो हेल्दी होने के लिए मशहूर है, लेकिन इसकी सच्चाई कुछ और है। लोग अधूरा सच जानते हैं। डाइट एक्सपर्ट आइना सिंघल ने इस बारे में जानकारी साझा कर रही है।

हेल्दी फूड्स से जुड़ी इन 6 बातों पर आप भी करती हैं भरोसा?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Aaina Singhal | Certified Nutritionist (@nutritionscienceaainasinghal)

गलतफहमी - ब्राउन ब्रेड हेल्दी है

सच्चाई- अगर आप ऐसा सोचती हैं, तो आप गलत सोचती हैं। ब्राउन ब्रेन सिर्फ सफेद ब्रेड होती है, जिसमें रंग के लिए कैरेमल कलर मिलाया जाता है। ब्राउन ब्रेड भी मैदा और चीनी से भरपूर होती है। इसमें असली गेहूं 20 फीसदी से भी कम होता है। यानी आप उच्च ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला ही उत्पाद खा रहे हैं, जो ब्लड शुगर को बढ़ा सकता है।

गलतफहमी- फोर्टिफाइड फूड्स पोषक तत्वों की कमी पूरी करते हैं।

सच्चाई- अगर आपको लगता है कि इससे आपको सारे जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं, तो यह पूरा सच नहीं है।फोर्टिफिकशन आपकी मदद जरूर करता है, लेकिन यह असली फलों, सब्जियों या धूप की जरूरतों को पूरा नहीं कर सकता है।

गलतफहमी- कोल्ड प्रेस्ड जूस डिटॉक्स करता है।

cold pressed juice is not good

सच्चाई- एक्सपर्ट बताती हैं कि आपके शरीर को डिटॉक्स करने का काम आपकी किडनी और लिवर करते हैं, न कि कोई जूस। जूस में चीनी और फाइबर कम होते हैं। इससे ब्लड शुगर और बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें-पेट को रखना है खुश, तो आप भी ट्राई करें जाह्नवी कपूर वाली हेल्दी कर्ड रेसिपी

गलतफहमी-इंस्टेंट ओट्स हेल्दी ब्रेकफास्ट है।

सच्चाई - अगर आप सोचती हैं कि इंस्टेंट ओट्स आपके लिए हेल्दी नाश्ता है, लेकिन इसमें कई तरह के फ्लेवर्ड, चीनी और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं।

गलतफहमी- बाजरा चावल हमेशा बेहतर होता है।

सच्चाई- बाजरा आजकल बहुत ज्यादा ट्रेंड में है, लेकिन यह हर किसी के लिए नहीं होता है। अगर इसे ठीक से पकाया ना जाए या अत्यधिक मात्रा में सेवन किया जाए,तो यह कुछ लोगों में पेट फूलने या थायराइड संबंधी समस्याएं पैदा कर सकता है।

यह भी पढ़ें-गठिया से परेशान महिलाएं खाएंगी ये 3 सब्जियां तो बढ़ेगा दर्द और अकड़न

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।