Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:10 AM IST

सिर्फ 1 प्याज दूर कर सकता है आपकी रोजमर्रा की ये 3 परेशानियां

इस लेख को पढ़ने के बाद किचन ही नहीं बल्कि बाथरूम की परेशानी को भी प्याज की मदद से दूर सकते हैं।  
Updated:- 2022-06-10, 16:46 IST
image

किचन में इस्तेमाल होने वाले कई चीजों में से प्याज एक ऐसी चीज है जिसका इस्तेमाल सब्जी में बहुत किया जाता है। खासकर ग्रेवी वाली सब्जी में अगर प्याज नहीं डाला जाता है तो फिर सब्जी का टेस्ट बेकार ही लगता है। चिकन या मटन में प्याज का खूब इस्तेमाल होता है। लेकिन अगर आपसे यह सवाल किया जाए कि क्या आपने भोजन में इस्तेमाल करने के अलावा भी प्याज का अन्य इस्तेमाल किया है? अगर नहीं तो फिर आपको इस आर्टिकल को ज़रूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि इस लेख में हम आपको कुछ टिप्स एंड हैक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप किचन, बाथरूम की परेशानी को दूर कर सकते हैं और पौधे का भी ख्याल रख सकते हैं। आइए जानते हैं।

ड्रेन फ्लाई की समस्या करें दूर 

uses of onion for insect inside

अच्छा अगर आपसे यह सवाल किया जाए कि किचन में सबसे अधिक कीड़े कहा लगते हैं तो फिर आप जवाब क्या हो सकता है? खैर, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किचन सिंक के ऊपर कीड़े उड़ते रहते हैं। ऐसे में सिंक के आसपास कीड़े उड़ते रहते हैं तो उसे भगाने के लिए प्याज का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-

  • इसके लिए सबसे पहले प्याज को बारीक़ काट लें।
  • अब प्याज और एक कप पानी को मिक्सर में डालकर महीन पीस लीजिए।
  • इसके बाद इसे छानकर बोतल में भर लें और सिंक पर अच्छे से छिड़काव कर लें।
  • इस प्रक्रिया को सप्ताह में लगभग दो से तीन बार करें। इससे ड्रेन फ्लाई की समस्या दूर हो सकती हैं।
  • नोट- मिश्रण में आप प्याज का पाउडर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: फल और सब्जियों के छिलके को इन 8 कामों में करें इस्तेमाल

 

पौधे का रखें ध्यान 

uses of onion for plant inside

प्याज की मदद से आप सिर्फ ड्रेन फ्लाई की समस्या ही दूर नहीं कर सकते हैं बल्कि उसके इस्तेमाल से पौधे का भी ध्यान रख सकते हैं। जी हां, 1 प्याज की मदद से लगभग एक सप्ताह तक पौधे को कीड़े से दूर रख सकते हैं। इसके इस्तेमाल से मौसमी कीड़े भी नहीं लगेंगे। फॉलो करें ये स्टेप्स-

  • पौधे से कीड़े को दूर करने के लिए सबसे पहले प्याज को बारीक़-बारीक़ काट लें।
  • अब एक चम्मच बेकिंग सोडा, एक का पानी और प्याज को मिक्सर में डालकर अच्छे से महीन पीस लें।
  • अब इसमें फिर से एक कप पानी डालकर छान लें और स्प्रे बोतल में भर लें।
  • स्प्रे बोतल में भरने के बाद पौधे पर इसका छिड़काव करें।
  • इस प्रकिया को सप्ताह से दो से तीन बार करें। इससे पौधे पर कीड़े कभी भी नहीं लगेंगे।

इसे भी पढ़ें: सफेद शर्ट का कॉलर हो गया है काला, तो इस 1 चीज से हो जाएगा सफेद

 

बाथरूम की नाली से कीड़ों को दूर  

uses of onion inside

ड्रेन फ्लाई की समस्या दूर करने और पौधे का ध्यान रखने के अलावा प्याज की मदद से आप बाथरूम की नाली से आ रहे कीड़े को दूर करने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक से दो प्याज को तीन से चार हिस्सों में काटकर नाली के ऊपर रख दें। तेज महक के चलते नाली से कीड़े कभी भी नहीं लगेंगे। आप इसका स्प्रे बनाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।