हड्डियां, हार्मोन और एनर्जी, 45 के बाद महिलाओं की सभी परेशानियों को संभालेंगी ये 3 चीजें

45 के बाद महिलाओं के शरीर में कई बदलाव धीरे-धीरे शुरू हो जाते हैं। हार्मोनल बदलाव, डाइजेशन की स्पीड कम होना, हॉट फ्लैशेस और मसल्स और हड्डियों की कमजोरी जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि सही डाइट और छोटे-छोटे नेचुरल बदलाव आपकी हेल्थ को लंबे समय तक मजबूत और संतुलित बनाए रख सकते हैं। अगर आप हेल्दी एजिंग चाहती हैं, तो अपनी डेली लाइफ में ये 3 चीजें जरूर शामिल करें। इनके बारे में मुंबई की सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और Eatfit 24/7 की फाउंडर श्वेता शाह बता रही हैं।
एक खजूर और घी
45 की उम्र के बाद शरीर में एनर्जी का लेवल कम हो जाता है। ऐसे में आप डाइट में खजूर और घी शामिल करने से मदद मिल सकती है। इन दोनों चीजों को खाने से शरीर को दिनभर नेचुरल एनर्जी बनी रहती है, हार्मोनल बैलेंस सही रहता है और कमजोरी और थकान कम होती है। साथ ही ये दोनों चीजें त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होती हैं।

खजूर और घी लेने का सही तरीका
- सुबह खाली पेट या नाश्ते के साथ 1 खजूर खाएं।
- इसके साथ 1/2 छोटा चम्मच शुद्ध देसी घी लें।
- चाहें तो खजूर में हल्का सा घी लगाकर भी खा सकती हैं
- दिन में दाल या सब्जी में 1 चम्मच घी जरूर शामिल करें।
जीरा और सौंफ का पानी
बढ़ती उम्र में पाचन तंत्र धीमा हो जाता है, जिससे खाना अच्छी तरह से नहीं पचता है और पेट में गैस बनने लगती है। जीरा और सौंफ का पानी पीने से पाचन तंत्र हल्का और मजबूत बनता है, गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी से राहत मिलती है और शरीर डिटॉक्स होता है। साथ ही मेटाबॉलिज्म बेहतर बनता है।

जीरा और सौंफ का पानी लेने का सही तरीका
- रात में एक गिलास पानी में आधा चम्मच जीरा और आधा चम्मच सौंफ भिगो दें।
- सुबह इस पानी को हल्का उबाल लें।
- गुनगुना होने पर छानकर खाली पेट पिएं।
भुने हुए तिल
तिल कैल्शियम से भरपूर होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। जोड़ों के दर्द और कमजोरी को कम करने में भी मदद करते हैं। साथ ही हार्मोनल हेल्थ को सपोर्ट करते हैं और स्किन और बालों को पोषण देते हैं।

भुने हुए तिल लेने का सही तरीका
- रोजाना 1-2 चम्मच भुने हुए तिल खाएं।
- आप इन्हें ऐसे ही चबा सकती हैं या सलाद, दही या लड्डू में मिलाकर भी खा सकती हैं।
- सर्दियों में तिल-गुड़ के लड्डू भी अच्छा विकल्प हैं।
यह भी पढ़ें- Anti Ageing Diet: उम्र से जवां दिखने के लिए कोलेजन सप्लीमेंट्स नहीं, इन देसी फूड्स की लें मदद
सेहत के लिए जीरा, तिल और खजूर के फायदे
- पूरी तरह नेचुरल हैं और इनका कोई साइड इफेक्ट नहीं है।
- किचन में आसानी से मिल जाएंगी।
- शरीर को अंदर से मजबूत और संतुलित बनाती हैं।
- रोजाना अपनाने पर लंबे समय तक असर दिखता है।
हेल्दी एजिंग का असली सीक्रेट यही है। छोटी-छोटी आदतें ही बड़ी हेल्थ प्रॉब्लम्स को आने से रोक सकती हैं। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।