Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:56 AM IST

लेट नाइट क्रेविंग से आप भी रहते हैं परेशान, इन टिप्स को अपनाने से मिल सकता है फायदा

क्या रात का खाना खाने के बाद आपको भी कुछ न कुछ खाने की क्रेविंग होती है? अगर हां, तो शायदा आपके डिनर में प्रोटीन की कमी है, आप रात की क्रेविंग दूर करने के लिए इन उपायों को अपना सकते हैं।
Updated:- 2025-03-12, 16:00 IST
image

रात के वक्त अक्सर जब हम लेट नाइट जागते हैं,तो कुछ न कुछ खाने का मन करता है। इस चक्कर में कई बार हम अनहेल्दी स्नैकिंग कर लेते हैं, जो कि सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। अगर आप भी लेट नाइट क्रेविंग से परेशान रहते हैं, और न चाहते हुए भी अनहेल्दी खा लेते हैं, तो इसे कंट्रोल करने के लिए आप एक्सपर्ट के बताए कुछ टिप्स अपना सकते हैं। इस बारे में जानकारी साझा कर रही हैं, हेल्थ एक्सपर्ट रामिता कौर जी। चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से

लेट नाइट क्रेविंग को रोकने के हेल्दी टिप्स

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by dt.ramitakaur | Maternal And Child Nutritionist | (@dt.ramitakaur)

  • अगर आपका डिनर संतुलित नहीं होगा, तो आधी रात को भूख लगना तय है। इसलिए आप रात के खाने में प्रोटीन जैसे दाल, पनीर, अंडा,चिकन और फाइबर में सब्जियां, साबुत अनाज को शामिल करें, इससे पेट भी भरा रहेगा और बार-बार कुछ खाने का मन नहीं करेगा।
  • रात में ज्यादातर खाने की इच्छा स्ट्रेस और एंग्जायटी के कारण भी हो सकती है। इसे कम करने के लिए आप कैमोमाइल, अश्वगंधा या पुदीने की चाय पिएं। ये टी मस्तिष्क को शांत करती है और बेहतर नींद लाने में मदद करती है।

यह भी पढ़ें-रमजान में इफ्तार के लिए बनाएं हेल्दी मूंग दाल के पकोड़े, मिलेंगे ये 3 जबरदस्त फायदे

मैग्नीशियम की कमी से क्रेविंग बढ़ सकती है। इसे पीरा करने के लिए आप कद्दू के बीज, डार्क चॉकलेट, बादाम और अखरोट का सेवन करें। ये न सिर्फ क्रेविंग को कम करेंगे, बल्कि शरीर को रिलैक्स भी करेंगे

dark chocolate

रात में कुछ खाने का मन करे तो आप हल्दी वाला गर्म दूध ले सकते हैं। इससे शरीर रिलैक्स होगा और बेहतर नींद लेने में मदद मिलेगी

  • 1 कप हर्बल टी पिएं। खीरा गाजर या हुमस का सेवन करें।
  • आप कम शुगर वाले फल खा सकते हैं।

यह भी पढ़ें-प्रेग्नेंसी के दौरान खून की कमी नहीं करेगी परेशान, इन चीजों को बनाएं डाइट का हिस्सा

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।