टूट-टूटकर आधे हो गए हैं लंबे बाल? सर्दियों में मिलने वाली ये 3 चीजें बढ़ा सकती हैं ग्रोथ

अगर आपके बाल झड़ते-झड़ते आधे हो गए हैं...बाथरूम की नाली से लेकर तकिये और कंघे तक हर जगह गिरते हुए बाल नजर आ रहे हैं, तो सर्दियों में मिलने वाली इन 3 चीजों को डाइट का हिस्सा बनाएं।
image

कुछ वक्त पहले मेरी एक दोस्त ने मुझे बताया कि उसके बाल कुछ महीनों से बहुत अधिक झड़ने लगे थे...यहां तक कि घर में हर जगह उसके बाल ही नजर आते थे..सोते वक्त तकिये पर...बाल बनाते वक्त कंघे में और सिर धोते वक्त बाथरूम की नाली पर। हेयरफॉल ने उसे बहुत अधिक परेशान कर दिया था। लेकिन, डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करने से न केवल उसका हेयरफॉल कम हुआ बल्कि बालों की ग्रोथ भी बढ़ी। वैसे, यह सिर्फ सुनी-सुनाई बात नहीं है। यह पूरी तरह सच है। डाइट और लाइफस्टाइल में कुछ खास बदलाव करके बालों का झड़ना कम किया जा सकता है। हेयरफॉल को कम करने में खाने-पीने की कई चीजें मदद कर सकती हैं। साथ ही, सही हेयर केयर भी जरूरी है। यहां हम आपको सर्दियों में मिलने वाली 3 ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो बालों का झड़ना कम करने में मदद कर सकती हैं। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

आंवला

amla forhealth

  • एक्सपर्ट का कहना है कि आंवले में बालों से जुड़ी हर समस्या का हल छिपा है। बालों का झड़ना हो, समय से पहले सफेद होना हो या ग्रोथ का रुकना, सभी दिक्कतों को दूर करने में आंवला मदद करता है।
  • आंवला विटामिन-सी और फाइटोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है। यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन सुधारता है और हेयर फॉलिकल्स को मजबूती देता है।
  • आंवले में आयरन भी भरपूर मात्रा में होता है। यह शरीर में आयरन की कमी को पूरा करता है। इससे बाल मजबूत होते हैं।
  • आंवला बालों के लिए एक टॉनिक का काम करता है। हेयरफॉल कम करने के साथ, यह बालों को समय से पहले सफेद होने से भी रोकता है।

शकरकंद

  • सर्दियों में हम सभी शकरकंद बहुत स्वाद से खाते हैं। यह गुणों से भरपूर होता है और खासकर बालों के लिए बेहद फायदेमंद है।
  • शकरकंद में बीटा-कैरोटीन होता है। इसे बॉडी विटामिन-ए में बदलती है। यह बालों को पोषण और मजबूती देता है।
  • शकरकंद में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स स्कैल्प को हेल्दी रखते हैं और बालों को मजबूती देते हैं।
  • इसमें आयरन और पोटैशियम भी होता है। यह बालों को जरूरी पोषण देता है और बालों का झड़ना कम करता है।

यह भी पढ़ें-लंबी, घनी और मोटी बनेगी आपकी चोटी, बालों को मजबूत बनाएगा नानी मां का यह लड्डू


पालक

palak juice for hair fall
पालक गुणों से भरपूर होती है। यह शरीर में खून की कमी को दूर करती है और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है।
पालक में आयरन होता है। यह बालों की जड़ों में ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करता है और इससे हेयर फॉल कम होता है।
इसमें मौजूद विटामिन-सी बालों को नमी देता है और स्कैल्प में कोलेजन के प्रोडक्शन में मदद करता है।
पालक को सर्दियों में कई तरह से डाइट में शामिल किया जाता है। यह बालों की नई सेल्स को बनाने में भी मदद करता है।

यह भी पढ़ें- Long Hair: आपकी लंबी-घनी जुल्फों पर टिक जाएगी सभी की नजर, बालों में लगाएं यह खास तेल

बालों को लंबा-घना और मजबूत बनाने के लिए, इन 3 चीजों को डाइट में शामिल करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP