हम में से ज्यादातर लोग चाय पीना पसंद करते हैं, चाहे वो सुबह का वक्त हो या शाम। ताजगी के लिए लोग चाय ही पीते हैं। लेकिन, क्या आपने कभी लैवेंडर चाय पी है? इसके जबरदस्त फायदे आपको हैरान कर सकते हैं। इससे शरीर को कई मायने में आराम और फायदा मिलता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में इसके 3 छुपे हुए फायदे बता रहे हैं। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा ने जानकारी साझा की है।
लैवेंडर चाय पीने से आपकी थकान दूर हो सकती है। इसमें अरोमाथेरेपी एजेंट होते हैं, जो मस्तिष्क को शांत करने में मदद करते हैं। इसकी सुगंध ही सूंघकर मस्तिष्क सक्रिय होने लगता है। अगर आप थकान महसूस करते हैं या शारीरिक ऊर्जा की कमी महसूस करते हैं,तो लैंवेंडर चाय आपको ताजगी का एहसास करा सकता है। इससे सिरदर्द में भी आराम मिलता है।
अगर आप नींद की कमी से जूझ रहे हैं,तो आपको लैवेंडर की चाय पीनी चाहिए। यह मस्तिष्क को शांत करने और तनाव को कम करने में मदद करती है, जिससे नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है। यह चाय आपको गहरी नींद में प्रवेश करने में सहायता करती है।
एक्सपर्ट के मुताबिक मासिक धर्म के दर्द को कम करने के लिए आप यह चाय पी सकती हैं। इसमें मांसपेशियों को आराम देने वाला एंटीस्पास्मोडिक गुण होते हैं, जो पीरियड के दौरान होने वाले दर्द और ऐंठन को कम करने में मदद कर सकते हैं।
यह विडियो भी देखें
इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव भी पाया जाता है, जो मुक्त कणों को नष्ट करते हैं और कई तरह के क्रॉनिक बीमारियों से बचाव कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें-त्वचा के लिए कमाल कर सकता है टोमेटो शॉट
यह भी पढ़ें-फरवरी में खुद को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए आजमाएं ये आयुर्वेदिक नुस्खे
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।