
डायबिटीज पेशेंट्स डाइट को लेकर काफी कंफ्यूज रहते हैं। डायबिटीज होने पर सबसे पहले मीठा छोड़ने की सलाह दी जाती है। बेशक ब्लड शुगर लेवल बढ़ा होने पर मीठा कम से कम खाना चाहिए, लेकिन सिर्फ इतना ही काफी नहीं होता है। इसके अलावा भी आपको कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर आपको डायबिटीज है, तो खान-पान में किसी तरह की लापरवाही न करें। मेथी दाने, दालचीनी और अन्य कई चीजें ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकती हैं। डायबिटिक पेशेंट्स अक्सर इस बात को लेकर भी परेशान रहते हैं कि उन्हें फल खाने चाहिए या नहीं? फल पोषण तत्वों का भंडार होते हैं, लेकिन काफी फलों में मीठे की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में कौन-से फल खाने चाहिए, जिनसे शरीर को न्यूट्रिशन भी मिले और ब्लड शुगर लेवल स्पाइक भी न हो, चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर नील दे रहे हैं। डॉक्टर नील, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।

एक्सपर्ट का कहना है कि जामुन ब्लड शुगर लेवल को कम करने और इंसुलिन सेंसिटिविटी सुधारने में मदद करते हैं। जामुन की गुठली डायबिटीज पेशेंट्स के लिए सबसे अच्छी मानी जाती हैं। आयुर्वेद में इसे बहुत फायदेमंद बताया गया है। ये ग्लूकोज के अब्जॉर्बशन को धीमा करता है, इंसुलिन फंक्शन को सुधारता है और खाने के बाद ब्लड शुगर को स्पाइक नहीं होने देता है।
इस मौसम में मिलने वाला अमरूद डायबिटीज पेशेंट्स के लिए बेहद फायदेमंद है। ये फाइबर और विटामिन-सी से भरपूर होते हैं। ये शुगर अब्जॉर्बशन को धीमा करते हैं और डाइजेशन को भी सुधारते हैं। इनसे ग्लूकोज लेवल भी बैलेंस रहता है। रोजाना अमरूद का सेवन फायदेमंद रहेगा।
यह भी पढ़ें- डायबिटीज को हरा सकता है सदाबहार, इन 5 तरीकों से करेंगी सेवन तो कंट्रोल में रहेगी शुगर
View this post on Instagram
स्ट्राबेरी नेचुरली मीठी होती हैं, बल्कि इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स लो होता है। ये एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं और इंफ्लेमेशन को कम करती हैं। इसे इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधआर होता है। एक्सपर्ट का कहना है कि फल खाने में कोई दिक्कत नहीं है। असल में दिक्कत इंसुलिन रेजिस्टेंस की है। जब आप फाइबर रिच और लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फलों को डाइट का हिस्सा बनाते हैं, तो शरीर ग्लूकोज का इस्तेमाल सही ढंग से कर पाता है।
यह भी पढ़ें- ब्लड शुगर हमेशा रहता है 200 पार? 3 महीने तक पिएं यह देसी चाय और देखें कमाल
डायबिटीज पेशेंट्स इन 3 फलों को डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।