50 के उम्र में नहीं दिखेगी चेहरे पर झुर्रियां, खाएं ये कोलेजन रिच 3 फूड्स

चेहरे को झुर्रियों से बचाने के लिए आपको अपनी डाइट में कोलेजन रिच फूड्स शामिल करना चाहिए। इस आर्टिकल में हम आपको 5 नेचुरल और पोषक से भरे फूड्स के बारे में बता रहे हैं जिससे आपकी त्वचा नरम और युवा नजर आएगी।
Updated:- 2025-02-18, 23:26 IST
image

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, त्वचा पर झुर्रियां, ढीलापन और फाइन लाइंस आनी शुरू हो जाती है। शरीर में कॉलेजन की कमी होने लगती है, इस कारण ऐसा होता है। लेकिन, अगर आप सही खान-पान अपनाएं, तो 50 की उम्र में भी आपकी त्वचा जवां और ग्लोइंग बनी रह सकती है। हम आपको कुछ ऐसे फूड्स की जानकारी दे रहे हैं, जो कॉलेजन बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

कोलेजन रिच फूड्स

collagen rich foods

अंडे

अंडे का सेवन कर सकते हैं। इसमें प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है। इसमें कोलेजन भी पाया जाता है। यह स्किन को रिपेयर करने और उसे टाइट रखने में मदद करता है। आप नाश्ते में उबले हुए अंडे या आमलेट खा सकते हैं।

बेरीज

berries

बेरीज का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी,ब्लैक बेरी में विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं, जो कोलेजन के उत्पादन में मदद करते हैं। यह फ्री रेडिकल्स से त्वचा को बचाने में मदद करता है। सुबह के नाश्ते में आप इसे खा सकते हैं।

यह भी पढ़ें-पीरियड में अचानक से कम हो जाता है फ्लो, यह नुस्खा आएगा काम

नट्स और बीज

NUTS

नट्स और बीजों का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। अखरोट और बादाम में ओमेगा 3 फैटी एसिड होते हैं। इसमें विटामिन ई भी होता है, जो स्किन में हाइड्रेशन और कोलेजन के उत्पादन को सपोर्ट करता है। झुर्रियों को रोकने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें-सोने से पहले पिएं यह चाय, सुबह पेट आसानी से होगा साफ

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।