पीरियड में अचानक से कम हो जाता है फ्लो, यह नुस्खा आएगा काम

महिलाओं को हर महीने ने मासिक धर्म से गुजरना पड़ता है। महिलाएं 5 दिन तक ब्लीड करती हैं। जैसे-जैसे दिन गुजरता है, फ्लो में कमी आती है। लेकिन कई बार महिलाओं को दो दिन तक ही पीरियड आता है। अचानक से फ्लो कम हो जाता है, जो कि सेहत के लिहाज से बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो एक पारंपरिक घरेलू नुस्खा आपकी मदद कर सकता है। यह नुस्खा न सिर्फ शरीर को गर्मी प्रदान करता है बल्कि रक्त संचार को भी बेहतर बनाता है,जिससे मासिक धर्म का प्रवाह संतुलित रहता है। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट शीनम कालरा मल्होत्रा ने जानकारी साझा की है। चलिए जानते हैं, इस बारे में।
पीरियड फ्लो बढ़ाने के लिए घरेलू नुस्खा

- 1 बड़ा चम्मच घी
- 1 बड़ा चम्मच गेहूं का आटा
- 1 चम्मच अजवाइन
- 1 छोटा चम्मच सोंठ पाउडर
- 1 गिलास गर्म दूध
विधि
- एक पैन में 1 बड़ा चम्मच घी गरम केरं।
- इसमें गेहूं का आटा डालें और हल्का भूरा होने तक भूनें।
- अब इसमें अजवाइन और सौंठ पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं और कुछ देर तक भूनें।
- जब मिश्रण अच्छी तरह भुन जाए, तो इसे थोड़ा ठंडा करें।
- इसे पीरियड शुरू होने से 2 से 3 दिन पहले एक गिलास गर्म दूध में लें।
यह भी पढ़ें-बोर्ड एग्जाम की सता रही है चिंता, इन फूड्स की मदद से करें दूर
कैसे काम करता है नुस्खा

- घी और सोंठ शरीर को गर्म रखने में मदद करते हैं,जिससे ब्लड फ्लो बेहतर होता है।
- अजवाइन और सोंठ पाचन को मजबूत बनाते हैं, जिससे शरीर पोषक तत्वों को अच्छे से अवशोषित करता है।
- यह मिश्रण रक्त संचार बढ़ाकर पीरियड के फ्लो को नियमित करता है।
- इसमें मौजूद पोषक तत्व नेचुरल रूप से हार्मोन को संतुलित रखते हैं, जिससे मासिक धर्म सही तरीके से होता है।
यह भी पढ़ें-पीरियड्स डिले होने पर पिएं यह देसी ड्रिंक, रेगुलर हो सकती है साइकिल
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।