herzindagi
which state has worst food in india

Worst Indian Street Food: दुनिया के बेकार खाने की लिस्ट में शामिल हुए ये भारतीय स्ट्रीट फूड्स

Indian Street Food: स्ट्रीट फूड खाना किसे पसंद नहीं होगा। भारत में दिल्ली स्ट्रीट फूड के लिए फेमस है। ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको देश के टॉप दस बेकार स्ट्रीट फूड के बारे में बताने वाले हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-08-24, 16:47 IST

Street Food: भारतीय लोगों को स्ट्रीट फूड खाना बेहद पसंद है, तभी तो यहां कई तरह के स्ट्रीट फूड खाए जाते हैं। सभी राज्य और शहर के अपने ही फेमस और व्यापक रूप से पसंद की जाने वाली स्ट्रीट फूड है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके पसंदीदा स्ट्रीट फूड भी कभी बेकार स्ट्रीट फूड की लिस्ट में शामिल हो सकते हैं? हालही में Global Food Guide टेस्ट ऐटलस ने टॉप टेन बेकार भारतीय स्ट्रीट फूड की लिस्ट जारी की है, आइए जानें इसके बारे में।

भारत के 10 बेकार स्ट्रीट फूड कौन से हैं? (10 worst Indian street foods)

  1. दही पुरी
  2. सेव
  3. दाबेली
  4. बॉम्बे सैंडविच
  5. अंडा भुर्जी
  6. दही वड़ा
  7. साबूदाना वड़ा
  8. पापड़ी चाट
  9. गोभी पराठा
  10. आलू बोंडा

दही पुरी

top ten most worst food in india

दही पुरी महाराष्ट्र की फेमस स्ट्रीट फूड है, जिसे आमतौर पर सभी लोग खाना पसंद करते हैं, लेकिन यह बेकार स्ट्रीट फूड की लिस्ट पर पहले नंबर पर है। पुरी में आलू, चाट मसाला, नमक, धनिया, प्याज, सेव और दही डालकर बनाया जाता है। खाने में बेहद स्वादिष्ट दही पुरी को लोग अलग-अलग तरह से बनाते हैं।

सेव 

top  worst food in india

सेव एक कुरकुरा नमकीन है जिसे चाय के साथ स्नैक्स के रूप में खाया जाता है। बेसन (त्वचा के लिएबेसन के फायदे) में नमक, अजवाइन और विभिन्न तरह के मसालों के मिश्रण से इसे बनाया जाता है।

दाबेली

top  worst street food in india ()

गुजरात की फेमस स्ट्रीट फूड दाबेली पाव के बीच में आलू,धनिया, सौंफ, हरी चटनी (हरी चटनी रेसिपी), सेव, मिर्च, अनार, मूंगफली और प्याज से बनाई जाती है।

बॉम्बे सैंडविच

यह एक पारंपरिक भारतीय सैंडविच है जो मुंबई में बेहद लोकप्रिय है। सैंडविच ब्रेड में हरी चटनी के ऊपर सब्जी और मसाले मिलाए जाते हैं। इस सैंडविच को भारत के बेकार खाने की लिस्ट में चौथे नंबर पर रखा गया है।

इसे जरूर पढ़ें: भारत के इन टॉप स्ट्रीट फूड्स को जरूर करें ट्राई

अंडा भुर्जी

अंडा से तैयार इस व्यंजन को अंडा भुर्जी के नाम से जाना जाता है, जिसमें तले हुए मसाले, प्याज, मिर्च, मसाले, लहसुन, अदरक, धनिया पत्ती से बनाया जाता है।

दही वड़ा

दही वड़ा खाना किसे पसंद होगा, अक्सर शादियों और पार्टियों में यह डिश सर्व किया जाता है। इसे भी बेकार स्ट्रीट फूड लिस्ट में शामिल किया गया है। भारत में यह व्यंजन बेहद लोकप्रिय है, जिसे आमतौर पर गर्मियों में खाया जाता है।

साबूदाना वड़ा

साबूदाना वड़ा (साबूदाना वड़ा रेसिपी) को अक्सर व्रत डिश में शामिल किया जाता है। महाराष्ट्र के लोकप्रिय स्नैक्स में से एक उसे साबूदाना, आलू और मूंगफली से बनाया जाता है। मुंबई में यह स्नैक्स बेहद लोकप्रिय है, इसे चटनी और दही के साथ सर्व किया जाता है।

पापड़ी चाट

Worst Indian Street Food

यह फेमस स्ट्रीट फूड में से एक है। पापड़ी में इमली, पुदीने की चटनी, मटर या छोले, मिर्च, मसाले के साथ बनाया जाता है। खाने में बेहद स्वादिष्ट और कुरकुरे इस डिश को कभी भी खा सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: घर पर 3 तरह से बनाएं 'दाबेली', शेफ से सीखें रेसिपी

गोभी का पराठा

यह एक तरह का भरवा पराठा है जो उत्तर भारत में बेहद लोकप्रिय है। जिस प्रकार आलू के पराठे में आलू की फीलिंग होती है, वैसे ही इसमें गोभी की फीलिंग होती है। अक्सर ठंड के दिनों में घी या बटर में तले इस पराठे का आनंद लिया जाता है।

आलू बोंडा

आलू के मसाले से भरपूर इस व्यंजन को दही और चटनी के साथ व्यापक रूप में खाया जाता है। आलू के मसाले को गोल करके बेसन में डुबोया जाता है। इस डिश की उत्पत्ति दक्षिण भारत में हुई थी।

 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।