herzindagi
image

आख‍िर कहां है दुन‍िया का सबसे लंबा Christmas Tree? ऊंचाई इतनी क‍ि सजाने के लिए बुलानी पड़ती है क्रेन

क्रिसमस लोगों के लिए खुशी और प्यार लेकर आता है। इस द‍िन पूरी दुन‍िया में एक अलग ही रौनक देखने को म‍िलती है। क्र‍िसमस पर Christmas Tree को बहुत सुंदर तरीके से सजाया जाता है। यहां हम आपको अपने इस लेख में बता रहे हैं क‍ि दुन‍िया का सबसे ऊंचा क्र‍िसमस ट्री कहां है?
Editorial
Updated:- 2025-12-24, 11:56 IST

जैसे ही द‍िसंबर आता है, हर कोई क्र‍िसमस और नए साल की तैयार‍ियों में जुट जाता है। सबसे पहले क्र‍िसमस ही आता है। इस द‍िन पूरी दुनिया में एक अलग ही रौनक देखने को म‍िलती ह‍ै। हर कोई घराें को डेकोरेट करता है। एक दूसरे को गि‍फ्ट्स देते हैं। पार्टी करते हैं और घूमने जाते हैं। घरों को सजाने में क्र‍िसमय ट्री अहम होता है, लेक‍िन क्‍या आप जानती हैं क‍ि दुन‍िया में सबसे लंबा क्र‍िसमस ट्री कहां है?

ये कोई काटकर लगाया गया पेड़ नहीं है, बल्कि जमीन में नेचुरली उगा हुआ दुनिया का सबसे लंबा Christmas Tree है। आज हम आपको इसके बारे में व‍िस्‍तार से जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं-

worlds tallest christmas tree  (1)

इंग्‍लैंड में है सबसे लंबा क्र‍िसमस ट्री

दुन‍िया का सबसे लंबा क्र‍िसमस ट्री इंग्‍लैंड में है। ये Living Christmas Tree एक खास तरह का रेडवुड पेड़ (Sequoia wellingtonia) है। ये पेड़ इंग्लैंड के Northumberland इलाके में Cragside Estate में मौजूद है। इसकी सबसे बड़ी खास‍ियत ये भी है क‍ि Guinness World Records में भी इसका नाम दर्ज है।

यह भी पढ़ें- Christmas का गाना नहीं है आपका फेवरेट Jingle Bells, द‍िलचस्‍प है 168 साल पुराना इत‍िहास

कितना ऊंचा है ये पेड़?

इस पेड़ की ऊंचाई करीब 44.7 मीटर (147 फीट) है। इतनी ऊंचाई कि इसे अगर बिल्डिंग से तुलना करें, तो ये लगभग 14 मंजिला इमारत जितना ऊंचा है। ये पेड़ नेशनल ट्रस्‍ट के ऐतिहासिक गार्डन का हिस्सा भी है। खासतौर पर क्र‍िसमस के समय यहां पर्यटकों की भीड़ काफी बढ़ जाती है।

इतने ऊंचे पेड़ को सजाया कैसे जाता है?

इतनी ज्‍यादा ऊंचाई होने के कारण इसे सजाना भी आसान नहीं है। इसके लिए खास प्लानिंग की जाती है। पेड़ की टहनियों को नुकसान न पहुंचे, इसलिए लाइट्स को ऊपर से नीचे की तरफ लपेटा जाता है और बहुत ही कम डेकोरेशन की जाती है। ऊपर तक पहुंचने के लिए क्रेन या चेरी पिकर मशीन की मदद ली जाती है। इसे स‍िर्फ क्रि‍समस के मौके पर सजाया जाता है।

worlds tallest christmas tree  (2)

सबसे लंबे क्र‍िसमस ट्री की खास बातें

  • इस पेड़ को उसकी बेहतरीन शेप और दूर से दिखने वाली ऊंचाई की वजह से चुना गया
  • इसमें भारी सजावटी सामान नहीं लगाया जाता, ताकि डालियों पर जोर न पड़े
  • Christmas पर इसे देखने के ल‍िए दूर-दराज से लोग आते हैं

यह भी पढ़ें- Churches in Noida for Christmas Celebration: क्र‍िसमस पर घूम आएं नोएडा के ये चर्च, मन को म‍िलेगी शांत‍ि

तो इस बार जब आप Christmas Tree की तस्वीरें देखें, तो याद रखिए कि दुनिया का सबसे लंबा Christmas Tree इंग्लैंड में है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Instagram/National Trust/ntcragside

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।