नोएडा के पास फेमस हैं ये 3 वॉटर पार्क्स, बच्चों के साथ वीकेंड पर जा सकते हैं आप

वॉटर पार्क की याद लोगों को तपती गर्मी में आती है। क्योंकि, शहर में रहकर घर से बाहर आपको ठंडक देने वाली जगह वॉटर पार्क ही लगेगी। लोग घर से बाहर कुछ मनोरंजक करना चाहते है, लेकिन गर्मी में घर से बाहर आपको ऐसी कोई और जगह नहीं मिल सकती। इसलिए वीकेंड पर लोगों को वॉटर पार्क ही मजेदार लगता है। जब लोग परिवार या दोस्तों के साथ अपने एक दिन को मजेदार बनाने के बारे में सोचते हैं, तो शहर में उन्हें वॉटर पार्क ही बेस्ट लगता है। अगर आप नोएडा में रहते हैं और बेस्ट वॉटर पार्क सर्च कर रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको नोएडा के फेमस वॉटर पार्क के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
वर्ल्ड्स ऑफ वंडर (Best Water Park in Noida)

अगर नोएडा में बड़े वॉटर पार्क में जाना चाहते हैं, तो वर्ल्ड्स ऑफ वंडर घूमने का प्लान बना सकते हैं। वर्ल्ड्स ऑफ वंडर बच्चों के साथ घूमने के लिए बेस्ट है। क्योंकि, यहां एक से एक एक्टिविटी करवाई जाती है। सबसे अच्छी बात यह है कि GIP मॉल भी पास में ही है। इसलिए, लोग वॉटर पार्क में मस्ती करने के बाद बच्चों के साथ मॉल भी घूम सकते हैं। अपना पूरा दिन बच्चों के साथ मजेदार बनाने के लिए आपको यहां आना अच्छा लगेगा। यह नोएडा में परिवार के साथ घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहमें से एक है।
- समय- सुबह 9:30 से शाम 6 बजे तक खुला रहता है।
ड्रिजलिंग लैंड

यह वॉटर पार्क गाजियाबाद में स्थित है। दिल्ली-मेरठ हाईवे पर स्थित होने की वजह से यहां पहुंचने में आपको परेशानी नहीं होगी। यहां वाटर राइड्स कमाल की हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि यहां पर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए अच्छी सुविधाएं दी गई हैं। बच्चों और वयस्कों दोनों के लिए अलग-अलग एक्टिविटी की सुविधा दी गई है। वेव पूल और क्रेजी रिवर कमाल के हैं, डीजे रेन डांस काफी मनोरंजक है।
- समय- सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहता है।
इसे भी पढ़ें- नोएडा सेक्टर 16 के पास स्थित हैं ये अच्छी जगहें, पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं आप
फन एन फूड वाटर पार्क, नई दिल्ली

अक्सर लोग वॉटर पार्क जाने के बाद अच्छे खाने की उम्मीद करते हैं। इसलिए अक्सर लोग खाना अच्छा नहीं मिलने की वजह से शिकायतें करते हैं। लेकिन फन एन फूड वाटर पार्क में आपको मनोरंजक के साथ-साथ खाने की भी अच्छी सुविधाएं मिलती है। भोजन प्रेमियों और मौज-मस्ती चाहने वालों को यहां जाने से पहले सोचना नहीं पड़ेगा। लोग यहां अपने बच्चों का जन्मदिन मनाने भी जाते हैं। यहां सभी सुविधाएं अच्छी तरह से बनाए रखी गई है। यह नोएडा के पास वीकेंड पर घूमने के लिए अच्छी जगहमें से एक है।
- समय- सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहता है।
इसे भी पढ़ें- बच्चों के साथ नोएडा में इन जगहों पर गुजारें शाम का समय, आ जाएगा मजा
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।