herzindagi
best places to travel with your girl gang

इस वुमन डे गर्ल गैंग के साथ दिल्ली के करीब इन जगहों को करें एक्सप्लोर

वुमन डे पर करना है ट्रेवल तो अपनी गर्ल गैंग के साथ दिल्ली के करीब इन खास जगहों पर घूमना ना भूलें।  
Editorial
Updated:- 2024-03-07, 17:42 IST

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है। इस साल महिला दिवस शुक्रवार को यानी कल मनाया जा रहा है। ऐसे में आप अपनी गर्ल गैंग के साथ दिल्ली के करीब घूमने का प्लान कर सकती हैं। शुक्रवार के साथ शनिवार और रविवार इन तीन दिनों में आप कही भी घूमकर आ सकती हैं। आज हम आपको बताएंगे कि दिल्ली के करीब किन जगहों पर आप अपनी गर्ल गैंग के साथ घूमने जा सकती हैं। 

राजा नाहर सिंह पैलेस 

बल्‍लभगढ़ स्थित राजा नाहर सिंह महल भी आप अपनी गर्ल गैंग के साथ घूमने जा सकती हैं। इस महल को घूमने के लिए प्रति व्यक्ति 20 रुपये शुल्क देना होता है। आप NIT फरीदाबाद बस स्टैंड पहुंचकर इस पैलेस में कैब या टैक्सी बुक करके जा सकते हैं। यह दिल्ली एनसीआर से लगभग 62 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। ऐसे में आप अपनी कार से भी इस सफर को 2 घंटे में तय कर सकते हैं। 

चोखी ढाणी

Chokhi Dhani Jaipur M

दिल्ली से चोखी ढाणी गांव की दूरी 279 किलोमीटर है। आप अपनी गर्ल गैंग के साथ चोखी ढाणी जा सकती हैं। वुमन डे पर जाने के लिए इससे बेस्ट जगह आपको नहीं मिलेगा। इस गांव में आपको राजस्थानी संस्कृति देखने को मिलने वाला है। दिल्ली से नजदीक होने के कारण आप इस जगह को आसानी से 3 दिनों में घूम सकती हैं। 

यह भी पढ़ें- Delhi- NCR में स्थित है भोले बाबा के ये ऐतिहासिक मंदिर, महाशिवरात्रि पर बनाएं दर्शन का प्लान

दमदमा झील 

गुड़गांव से कुछ ही दूरी पर स्थित दमदमा झील आप अपनी गर्ल गैंग के साथ जा सकती हैं। यहां आप एडवेंचर का लुत्फ उठा सकती हैं। खासबात यह है कि यहां आपको पक्षियों की 190 से भी अधिक प्रजातियां देखने को मिल जाएगी। नेचर लवर है तो आपको अपनी दोस्तों के साथ इस जगह पर जरूर जाना चाहिए। यहां आपकी फोटो काफी खास आने वाली हैं। 

यह भी पढ़ें- महाशिवरात्रि के दिन घूमने के लिए बेस्ट हैं साउथ इंडिया के ये मंदिर, दर्शन करने जरूर जाएं

ताज पैलेस

अगर आपको एक दिन के सटेकेशन के लिए कही जाना है तो आपको ताज पैलेस जाना चाहिए। दिल्ली में मौजूद ताज पैलेस में आपको हर एक तरह की सुविधा मिलने वाली हैं। ऐसे में अगर आप गर्ल गैंग के साथ मस्ती करने का प्लान है तो आप यहां भी ठहर सकती हैं। 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।   

 

Image Credit-  freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।