Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:54 PM IST

इंडिया के अलावा आप अपने girl gang के साथ इन 4 देशों में कर सकती हैं ट्रिप प्लान

जब भी मेरे मन में सोलो ट्रेवलिंग करने या फिर अपने गर्ल गैंग के साथ एक ट्रिप प्लान करने का ख्याल आता है। 
Updated:- 2017-11-15, 17:59 IST
girl gang trip

सोलो ट्रेवल करना या फिर अपने गर्ल गैंग के साथ ट्रेवल करने की बात ही अलग है, जब भी मेरे मन में सोलो ट्रेवलिंग करने या फिर अपने गर्ल गैंग के साथ एक ट्रिप प्लान करने का ख्याल आता है तो बस इंडिया की कुछ लोकेशन के बारे में ही सोच पाती हूं। हो सकता है आपके साथ भी कुछ ऐसा ही होता हो, लेकिन इसमें मेरी और आपकी गलती नहीं है। 

इंडिया में बचपन से ही गर्ल्स सेफ्टी के बारे में बताया जाता है जिसमें एक लड़की का सोलो ट्रेवलिंग करना तो जैसे मानो सख्त मना हो और गर्ल्स ट्रिप प्लान करना तो जैसे मानो एक सपना हो। ऐसे में इंडिया के अलावा foreign सोलो ट्रिप या फिर अपने गर्ल गैंग के साथ foreign में ट्रिप प्लान करने की बात ही एक सपना लगती है। 

‘Wiyo Travel' के फाउंडर जय कांतावाला का कहना है- "जब कोई वुमेन सोलो ट्रेवल करने का decision लेती है तो उसके सर्कल में ज्यादातर लोगों का सवाल 'क्यों' होता है। हालांकि इस सवाल का बहुत ही सरल जवाब यह है कि सोलो ट्रेवल करना या फिर अपने गर्ल गैंग के साथ ट्रेवल करना बहुत ही मजेदार है। सोलो ट्रेवलिंग करना एक ऐसा experience है जो हर वुमेन को जरूर feel करना चाहिए। अगर बार-बार सोलो ट्रेवलिंग करना मुमकिन ना हो तो एक बार इसे जरूर ट्राई करना चाहिए।“ साथ ही जय कांतावाला ने बताया कि इंडिया के अलावा कई ऐसे देश हैं जहां एक लड़की सोलो ट्रेवल करने का decision  ले सकती है और साथ ही चाहे तो अपने गर्ल गैंग के साथ एक बेहद ही मजेदार ट्रिप भी प्लान कर सकती है। चलिए जानते हैं जय कांतावाला से ही कि इंडिया के अलावा वे कौन से देश हैं जहां आप बिना किसी डर के अपने गर्ल गैंग के साथ बेहद ही मजेदार और खूबसूरत ट्रिप प्लान कर सकती हैं। 

girl gang trip inside

Image Courtesy: Wikimedia

न्यूज़ीलैंड ऐसा देश जहां महिलाओं को मिले खास अधिकार 

girl gang trip inside

Image Courtesy: Wikimedia

महिलाओं को वोट देने का अधिकार देने वाला न्यूज़ीलैंड पहला देश है। यहां आप बिना किसी डर के अपने गर्ल गैंग के साथ ट्रिप प्लान कर सकती हैं। न्यूज़ीलैंड में Queenstown ऐसी जगह है जहां आप चाहे तो सोलो ट्रेवलिंग भी प्लान कर सकती हैं। 

Read More: इंडिया में स्कॉटलैंड के मज़े लेने के लिए आप यहां घूमने जरूर जाएं

girl gang trip inside

Image Courtesy: Wikimedia

लंदन जहां बॉलीवुड के कई सितारे घूमते दिख जाएंगे 

girl gang trip inside

Image Courtesy: Wikimedia

ब्रिटेन की राजधानी लंदन बेहद ही खूबसूरत है जहां आपको बॉलीवुड के कई सितारे भी घूमते दिख जाएंगे। बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे हैं जो लंदन में छुट्टियां मनाना पसंद करते हैं। ये बेस्ट ऑप्शन है सोलो ट्रेवलिंग या फिर अपने गर्ल गैंग के साथ ट्रिप प्लान करने के लिए। 

girl gang trip inside

Image Courtesy: Wikimedia

स्पेन जहां ‘Tomato Battle’ फेस्ट देखने लायक होता है 

girl gang trip inside

Image Courtesy: Wikimedia

स्पेन का ‘Tomato Battle’ फेस्ट देखने लाय होता है जहां लोग एक-दूसरे के ऊपर टमाटर फेंकते हैं। इस फेस्ट का लुफ्त उठाने के लिए आप अपने गर्ल गैंग के साथ यहां ट्रिप प्लान कर सकती हैं। स्पेन बहुत ही खूबसूरत है, अगर आप यहां अपना ट्रिप प्लान करेंगी तो यहां इस्पेंड किया गया टाइम आपको जिंदगी भर याद रहेगा। 

नीदरलैंड जहां फूलों की हैं खूबसूरत वादियां 

girl gang trip inside

Image Courtesy: Wikimedia

नीदरलैंड बेहद ही खूबसूरत है और यहां फूलों की वादियां देखने लायक हैं। Amsterdam यह नीदरलैंड की राजधानी है और साथ ही यह दुनिया के सबसे रंगीन शहरों में शुमार है। यहां आप खूबसूरत म्यूज़ियम और खूबसूरत फूलों के मार्केट का जायजा ले सकती हैं। यह शहर कई खूबसूरत नहरों से जुड़ा हुआ है। यदि आप यहां अपने गर्ल गैंग के साथ जाए तो क्रूज में सैर करना न भूलें। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।