जानिए आखिर क्यों ट्रेन चलाने वाले को कहा जाता है 'लोको पायलट'

हमारे देश में बस चलाने वाले को ड्राइवर, शिप को ड्राइव करने वाले को कैप्टन, और वहीं हवाई जहाज चलाने वाले को पायलट कहा जाता है, लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि ट्रेन के ड्राइवर को लोको पायलट क्यों कहा जाता है। पायलट का मतलब तो ड्राइवर होता है लेकिन इसके आगे लोको क्यों जोड़ा जाता है चलिए हम आपको बताते हैं।
ट्रेन चलाने वाले को क्यों कहा जाता है 'लोको पायलट'?
ट्रेन चलाने वाला लोकोमोटिव इंजन को ड्राइव और कंट्रोल करता है इसलिए उसे लोको पायलट कहा जाता है। दुनिया के विभिन्न हिस्सों में ट्रेन ड्राइवर को इंजीनियर, ट्रेन कंट्रोलर या ट्रेन हैंडलर के रूप में जाना जाता है। लोको पायलट ट्रेन ड्राइवर की नौकरी के लिए आधिकारिक पद का नाम है। लोको का सेलेक्शन लिखित परीक्षा, मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होता हैऔर नए भर्ती युवाओं को सबसे पहले मालगाड़ी संचालन की जिम्मेदारी मिलती है।
इसे जरूर पढ़ें-जानें भारतीय रेलवे से जुड़े इंटरेस्टिंग फैक्ट्स के बारे में
कैसे होता है 'लोको पायलट' का सिलेक्शन?
भारतीय रेल में लोको पायलट बनने के लिए कम से कम 10 वीं पास होने के साथ ही आईटीआई होना चाहिए। मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, टेक्नीशियन, वायरमैन आदि ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेशन या डिप्लोमा भी जरूरी है। इसमें आवेदन के लिए वेबसाइट पर जानकारी दी जाती है। आवेदन के बाद लिखित परीक्षा होती है। लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, गणित, करंट अफेयर्स और रीजनिंग आदि से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं।
इसे क्लीयर करने के बाद मेडिकल फिर ट्रेनिंग आदि होती है। फिर मेडिकल में आंखों की जांच की जाती है। कोई भी भारतीय नागरिक इसके लिए आवेदन कर सकता है और आवेदन करने वाले की उम्र अधिकतम 30 वर्ष हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें-भारतीय रेलवे से जुड़े 10 रोचक प्रश्न, क्या आपको पता हैं इनके उत्तर ?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।