ऐसा माना जाता है कि अगर गणित किसी विषय के अलावा कोई खेल होता तो बहुत कठिन खेल होता। खैर, आज हम जानते हैं क्यों गणित को अंग्रेजी में कई नामों से जाना जाता है। क्यों लोग अलग अलग शब्दों से पुकारते हैं। किसी के लिए गणित बहुत ही जटिल और चुनौतीपूर्ण तो किसी के लिए बेहद सरल हो सकता है। यह एक ऐसा विषय है जिसमें डीप एनालिसिस और प्राबलम सोल्यूशन सक्लिस की जरूरत होती है।
हालांकि, यह भी एक बहुत ही rewarding यानी प्रतिफल देने वाला विषय है। गणित सीखने से हमें लॉजिक और एनालिटिकल सोच डेवलप करने में मदद मिलती है। यह हमें समस्याओं को हल करने के नए तरीकों के बारे में सोचने के लिए भी प्रेरित करता है। इसमें हम अपने तर्क से नई विधि का इजाद कर सकते हैं।
क्यों इस्तेमाल किया जाता है Math शब्द?
आपको बता दें, अंग्रेजी में गणित को Math कहा जाता है, क्योंकि यह शब्द Mathematics का शॉर्ट फॉर्म है। Mathematics शब्द की उत्पत्ति ग्रीक शब्द μάθημα (máthema) से हुई है, जिसका मतलब है शिक्षा या ज्ञान होता है। रिसर्च के मुताबिक, यह शब्द पहली बार 17वीं शताब्दी में अंग्रेजी में इस्तेमाल किया गया था।
वहीं Mathematics शब्द का शोर्ट फॉर्म Math पहली बार 19वीं शताब्दी में इस्तेमाल किया गया था। यह शोर्ट फॉर्म आमतौर पर अमेरिकी अंग्रेजी के साथ कनाडा में इस्तेमाल किया जाता है। ब्रिटिश अंग्रेजी में, Mathematics शब्द को अक्सर पूरा लिखा जाता है, लेकिन Maths शोर्ट फॉर्म भी इस्तेमाल किया जाता है।
असल में Math शब्द का इस्तेमाल गणित के किसी भी पहलू का हिसाब करने के लिए किया जा सकता है, जैसे कि संख्याओं का अध्ययन, ज्यामिति, बीजगणित, या सांख्यिकी। यह शब्द अक्सर स्कूलों में गणित के कोर्स को रेफर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
इसे भी पढ़ें,जानें भारत की इन प्रसिद्ध महिला मैथमेटिशियन के बारे में
क्यों इस्तेमाल किया जाता है Maths शब्द?
अंग्रेजी में गणित को Math और Maths दोनों तरह से कहा जा सकता है। यह दोनों शब्द सही माने जाते हैं, Maths ब्रिटिश अंग्रेजी में इस्तेमाल की जाने वाली पॉपुलर शब्द है।
Maths शब्द का भी इस्तेमाल गणित के किसी भी पहलू का हिसाब करने के लिए किया जा सकता है,
ब्रिटिश अंग्रेजी में, Maths शब्द का इस्तेमाल ज्यादातर किया जाता है क्योंकि यह शब्द की उत्पत्ति ग्रीक शब्द μάθημα (máthema) से हुई है, जिसका बहुवचन रूप μαθήματα (mathemata) है। इसलिए, Maths शब्द का इस्तेमाल करने वाले लोग यह मानते हैं कि यह शब्द गणित के विभिन्न पहलुओं को बेहतर ढंग से दर्शाता है।
हालांकि, अमेरिकी अंग्रेजी में, Math शब्द ज्यादा प्रचलित है। यह शोर्ट फॉर्म में ज्यादा बोलचाल में इस्तेमाल किया जाता है, जो इसे अमेरिकी अंग्रेजी के लिए ज्यादा बेहतर बनाता है।
इस तरह से दुनियाभर में Math शब्द का ज्यादा इस्तेमाल अमेरिका के साथ कनाडा में किया जाता है। वहीं Maths का इस्तेमाल यूके,ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड में किया जाता है। अगर हम इस संदर्भ में भारत की बात करें तो यहां दोनों ही शब्द यानी Math और Maths का इस्तेमाल किया जाता है। Mathematics शब्द भी बोलचाल से लेकर लिखने में किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें,वाईफाई से लेकर पेपर बैग तक, महिलाओं ने किया है इन 5 कमाल की चीजों का आविष्कार
Math, Maths और Mathematics के बीच का अंतर बस इतनी है कि वे अलग-अलग अंग्रेजी बोलियों में इस्तेमाल किए जाते हैं।
Math अमेरिकी अंग्रेजी में अधिक आम है, जबकि Maths ब्रिटिश अंग्रेजी में अधिक आम है।
Mathematics दोनों अंग्रेजी बोलियों में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन यह एक ज्यादा फॉर्मल शब्द है। यह शब्द अक्सर गणित के सिद्धांतों और तथ्य को संदर्भित यानी रेफर के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।
उदाहरण के लिए, एक अमेरिकी अंग्रेजी बोलने वाला व्यक्ति कह सकता है, I'm taking a Math class this semester in University.
वहीं एक ब्रिटिश अंग्रेजी बोलने वाला व्यक्ति कह सकता है, I'm taking a Maths class this semester in University. और दोनों ही अंग्रेजी बोलने वाले व्यक्ति कह सकते हैं, Mathematics is a complex subject. अतः यहां हमने ये समझा कि एक शब्द के कितने मतलब हो सकते हैं और कई तरह से एक शब्द को इस्तेमाल किया जा सकता है।
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ भी सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों