Electric Kettle चलते-चलते अचानक बंद हो गई है? तो सबसे पहले इन स्टेप्स करें फॉलो

इलेक्ट्रिक कैटल अगर हर दिन यूज करती हैं, तो आपको इसे यूज करने की सही तरीका पता होना चाहिए। कैटल बिजली से चलने वाला उपकरण है और अगर आपने इसका इस्तेमाल सही से नहीं किया, तो यह जल्दी खराब हो सकता है। हालांकि, कई घरों में लोग इसे सालों से यूज कर रहे हैं। इसका कारण यह है कि वह कैटल का रखरखाव सही से करते हैं। आजकल लोगों को अक्सर कैटल बंद होने की परेशानी देखने को मिल रही है। कैटल चल रहा होता है, इसकी लाइट भी जल रही होती है, लेकिन यह अचानक काम करना बंद कर देता है। ऐसी स्थिति में लोगों को लगता है कि यह खराब हो गया है। अगर आप भी यह गलती कर रही हैं, तो एक बार इन टिप्स को फॉलो कर लें। हो सकता है कि इन टिप्स को फॉलो करने से कैटल फिर से काम करने लग जाए।
Electric Kettle अचानक बंद हो जाए तो क्या करें?
प्लग चेक करें- अगर अचानक बंद हो गया है, तो हो सकता है कि प्लग हिल गया हो। अक्सर ऐसा होता है कि प्लग ढीला होने का बाद भी लोग उसी बोर्ड में कैटल की वायर लगाते हैं। ढीले प्लग में कैटल को लगाने से स्पार्क होता रहता है, जो खतरनाक हो सकता है। अगर अचानक से कैटल बंद हो गया है, तो आपको प्लग को 2 से 3 बार निकालकर लगाना चाहिए। अगर कैटल में दिक्कत नहीं होगी, तो यह फिर से चलने लगेगा।
बोर्ड चेक करें
हो सकता है कि जिस बोर्ड में कैटल की वायर लगाकर आप पानी गर्म कर रही थी, उस बोर्ड में कोई दिक्कत हो। अक्सर ऐसा होता है कि बोर्ड में अंदर से कोई वायर हिलने की वजह से बिजली सही से नहीं आ पाती, जिससे कैटल अचानक बंद हो जाती है। आप घर में दूसरे बोर्ड में लगाकर इसे चेक करें, हो सकता है कि यह चल जाए।
इसे भी पढे़ं- Electric Kettle हो सकता है खराब, यूज करते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, जानें सेफ्टी टिप्स

एक्सटेंशन बोर्ड चेक करें
इलेक्ट्रिक कैटल के बेस्ट प्लेट में लगी वायर काफी छोटी होती है। कई लोगों के किचन स्लैब पर स्विच बोर्ड नहीं होता। ऐसे में लोग एक्सटेंशन बोर्ड का इस्तेमाल करते हैं। एक्सटेंशन बोर्ड में दिक्कत आने की वजह से भी कई बार कैटल तक बिजली नहीं जा पाती, इसलिए आपको एक बार किसी और बोर्ड में लगाकर देखना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- Electric Kettle खरीदते समय किन बातों का रखना चाहिए ध्यान? जानिए सर्दियों में कौन सा फीचर लगता है सबसे जरूरी
पानी ओवरहीट हो गया हो
कई बार लोग समझ नहीं पाते हैं कि कैटल अचानक बंद क्यों हो गया है। कैटल में ऑप्शन दिया गया होता है कि जब पानी ओवरहीट होगा, तो यह अपने आप बंद हो जाएगा। इसमें एक लिमिट तय होती है, इस लिमिट के ऊपर जाते ही, अपने आप कैटल पानी गर्म करना बंद कर देता है। इसलिए, कुछ समय रुक कर और पानी बदलने के बाद आपको दोबारा कैटल चलाकर देखना चाहिए। हो सकता है कि इससे कैटल काम करने लगे।

बेस प्लेट पर ध्यान दें
कई बार बेस प्लेट पर कैटल सही से रखा नहीं गया होता, इसलिए इससे कनेक्शन टूटने की वजह से कैटल काम नहीं करता। इसके अलावा बेस प्लेट पर अगर गंदगी जमी है, तो भी ऐसा हो सकता है। इसलिए एक बार आपको स्विच बंद करके बेस प्लेट साफ करके देखना चाहिए। क्या पता ऐसा करने से कैटल वापस काम करने लगे। कैटल यूज करने का तरीका आपको पता होगा, तो दिक्कत नहीं आएगी।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Freepik, shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।