Electric Kettle के हैक्स हॉस्टल लाइफ को बना देंगे आसान, ये चीजें बनाते समय ध्यान रखें वरना वार्डन को लग जाएगा पता

Electric Kettle का सबसे ज्यादा इस्तेमाल सर्दियों में होता है। यह एक ऐसी चीज है, जो हॉस्टल में रहने वाले लोगों के लिए सबसे बेस्ट होती है। उनके लिए यह इलेक्ट्रिक आइटम केवल सर्दियों में नहीं बल्कि गर्मियों में भी सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली चीज है। ऐसा इसलिए, क्योंकि हॉस्टल में रहने वाले बच्चे इसका प्रयोग केवल पानी उबालने में नहीं, बल्कि अलग-अलग खाने-पीने की चीजें तैयार करने के लिए भी कर सकते हैं। हॉस्टल में इंडक्शन और अन्य हाई वोल्टेज वाले इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स यूज करने की अनुमति नहीं होती, इसलिए बच्चे कैटल जैसी चीज का इस्तेमाल ज्यादा फायदेमंद समझते हैं।
चाय-कॉफी बनाने के लिए
हॉस्टल में खाना बनाने के लिए आप अपने साथ कुछ नहीं ले जा सकते, क्योंकि गैस लाने की अनुमति नहीं होती। जो खाना हॉस्टल में बन रहा है, वही आपको टाइम से खाना पड़ता है। अगर आप टाइम से नहीं उठेंगी, तो खाना मिलेगा नहीं। इस तरह की परेशानी हॉस्टल में रहने वाले बच्चों को हमेशा रहती है, लेकिन कैटल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
- ध्यान रखें, आपको चाय-कॉफी पाउडर वाला बनाना है।
- इसमें आप पानी गर्म करें और मिल्क पाउडर और शुगर डालकर चाय बना लें।
सूप और म्यूसली
इसमें आप ब्रेकफास्ट के लिए सूप और म्यूसली भी गर्म कर सकती हैं। आप सूप बाहर से लेकर आ रही हैं, लेकिन आपको टेंशन है कि घर पहुंचते-पहुंचते यह ठंडा हो जाएगा, तो आप इसे कैटल में गर्म कर सकती हैं।
आप कैटल में बना भी सकती हैं, लेकिन ध्यान रखें कि कैटल आपको ध्यान से यूज करना है।
- आप लगातार कैटल न चलाएं। बीच-बीच में कैटल रोक कर थोड़ा आराम दें फिर चलाएं।
दूध गर्म करने के लिए
दूध पीना सेहत के लिए अच्छा होता है, लेकिन हॉस्टल में रहने वाले बच्चों के लिए यह थोड़ा मुश्किल होता है। हालांकि, कैटल में दूध गर्म करना आसान है। यह लिक्विड प्रोडक्ट है, इसलिए इसे गर्म करना आसान है। आप हर दिन इसमें रात में सोने से पहले दूध गर्म करके पी सकती हैं।
इसे भी पढे़ं- Electric Kettle हो सकता है खराब, यूज करते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, जानें सेफ्टी टिप्स
नूडल्स और मैगी बनाने के लिए
हॉस्टल में कैटल का यूज बच्चे मैगी बनाने के लिए भी करते हैं। अगर आप भी ऐसा कर रही हैं, तो पहले अपने कैटल की क्वालिटी चेक कर लें। ध्यान रखें कि मैगी को कैटल में सुखाएं नहीं। आप गीली मैगी बनाती हैं, तो यह कैटल की लाइफ के लिए भी अच्छा है। हॉस्टल में सबसे ज्यादा यही यूज होता है, बस पानी उबालो और डाल दो।
इसे भी पढ़ें- Electric Kettle खरीदते समय किन बातों का रखना चाहिए ध्यान? जानिए सर्दियों में कौन सा फीचर लगता है सबसे जरूरी
लेट-नाइट स्टडी टाइम में फूड तैयार करने के लिए
कैटल का प्रयोग आप रात में किसी भी तरह की लिक्विड वाली चीज गर्म करने के लिए कर सकती हैं। ध्यान रखें कि यूज करते समय आपको इसे लंबे समय तक छोड़ना नहीं है। रोक-रोक कर गर्म करने से कैटल को नुकसान नहीं पहुंचता।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
IMAGE CREDIT- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।