herzindagi
haryana gurugram bani walking trail

क्यों हाईकिंग के लिए फेमस होता जा रहा है हरियाणा का ये खास लोकेशन, जानें इसके बारे में सब कुछ

Gurugram Famous Places For Couples: हरियाणा में ऐसी कई जगहें हैं जहां आप अपने दोस्तों के साथ समय बिताने जा सकते हैं। शांत वातावरण के लिए ये जगह बेस्ट चॉइस है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-02-13, 14:38 IST

अगर आप हरियाणा में किसी खास जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो हाईकिंग के लिए जा सकते हैं। अक्सर देखा जाता है कि हरियाणा में रहने वाले लोग घूमने के लिए दूसरे शहरों में जाने का प्लान बनाते हैं। क्योंकि उन्हें हरियाणा की इस खास जगह के बारे में नहीं पता है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस ट्रैक के बारे में पूरी जानकारी देंगे। कैसे आप यहां पहुंच सकते हैं और यहां घूमने में आपको कितना खर्चा आएगा, इसकी पूरी जानकारी हम इस आर्टिकल में देंगे। 

हरियाणा में हाईकिंग के लिए कहां जाएं

Haryana Famous Places

बानी वॉकिंग ट्रेल नाम से फेमस ये जगह हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित है। बहुत कम लोग इस जगह के बारे में जानते हैं, लेकिन फिर भी यहां हर दिन लोगों की भीड़ देखने को मिलती है। जंगलों में घूमने का मजा लेने के लिए अब आपको हरियाणा से कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है। (इन ट्रैवल हैक्स की मदद से अपने सफर को बनाएं आसान)

यहां अपने दोस्तों के साथ हरे-भरे जंगल में लगभग 7 किमी लंबी पैदल यात्रा कर सकते हैं। ट्रैक के पास आपको 8 मीटर चौड़ा एक नाला नजर आएगा। यह बारिश के समय जलभराव को रोकने में मदद करता है। यह नाला चक्करपुर बांध से वजीराबाद तक जाता है। ये जंगल 2 चरणों में पूरा हुआ है। 

इसे भी पढ़ें- नारनौल का धोसी पहाड़ क्यों है इतना फेमस, जानें इसके बारे में सब कुछ

 

साइकिलिंग के लिए बेस्ट जगह

HIKING

अक्सर गुरुग्राम में रहने वाले लोगों को एक शिकायत रहती थी कि यहां पेड़ों की कमी है। खुली हरी जगहें खोजना गुरुग्राम में एक बड़ा टास्क था। लेकिन अब यह इच्छा पूरी हो चुकी है। यहां बड़ी संख्या में लोग पैदल ट्रैक और साइक्लिंग ट्रेल्स के लिए लोग जाते हैं। यहां आपको 30,000 से ज्यादा देशी पेड़ और झाड़ियां देखने को मिलेंगी। साथ ही, प्रवासी पक्षियों, कीड़ों और तितलियों का झुंड आपका मन मोह लेगा। 

इसे भी पढ़ें- आखिर क्यों टूरिस्ट स्पॉट बनता जा रहा है हरियाणा, पूरे देश में फेमस हो गई हैं ये 3 खास जगह

लोकेशन

  • यह हाईकिंग रास्ता सेक्टर 27,28, 43, 52 और 53 से होकर गुजरता है। 
  • कैसे पहुंचे- C4G8+H2J, दक्षिणी पेरिफेरल रोड, सुशांत लोक 2, सेक्टर 55, घाटा,  गुरुग्राम। 
  • रेलवे स्टेशन- यह सुखचैन रेलवे स्टेशन से लगभग 3.09 किलोमीटर दूर है। (यहां जाएं ट्रैकिंग पर)
  • मेट्रो स्टेशन- बानी वॉकिंग ट्रेल रैपिड लाइन मेट्रो के सेक्टर 55, 56 मेट्रो स्टेशन से लगभग 0.63 किलोमीटर दूर है। 
  • जाने का अच्छा समय- अगर आप यहां हाइकिंग के लिए जा रहे हैं, तो सुबह और शाम का समय चुनें। इस समय का मौसम आपको अच्छा लगेगा। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit-  Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।