सुबह की नरम रोटी दोपहर तक बन जाती है पापड़? जानें कारण और कैसे बनेंगी सॉफ्ट

हमारे यहां भारतीय घरों में अगर कोई चीज सबसे ज्यादा बनाई और खाई जाती है ताे वो रोटी ही है। रात का डिनर करना हो या ऑफिस जाने के लिए लंच साथ लेकर जाना हो, गरमा-गरम रोटियां ही अच्छी लगती हैं। हालांकि, कई लोगों की शिकायत होती है कि सुबह-सुबह मेहनत से बनाई गई गरमा-गरम रोटियां डिब्बे में रखने के कुछ घंटों बाद ही पापड़ जैसी सख्त हो जाती हैं।
इससे खाने का मजा ही बेकार हो जाता है। अक्सर हम समझ ही नहीं पाते हैं कि आखिर गलती कहां हुई, आटा गूंथने में या रोटी सेंकने के तरीके में? अगर आपके साथ भी ऐसा होता है कि लंच बॉक्स खोलते ही सूखी और कड़क रोटियां मिलती हैं, तो हम आपको बता रहे हैं कि आप कहां गलतियां कर रही हैं। आइए जानते हैं-
आटा ज्यादा सख्त गूंधना
कई बार हम जल्दीबाजी में आटा बहुत टाइट गूंध लेते हैं। इससे रोटी भी सॉफ्ट नहीं बनती हैं और बनने के बाद जल्दी सख्त भी हो जाती है। ध्यान रखें कि रोटी के लिए आटा हमेशा थोड़ा नरम ही गूंधें।

रोटी को ज्यादा सेक देना
कई बार हम रोटी को ज्यादा देर तक तवे पर रखते हैं, जिससे उसकी नमी खत्म हो जाती है और वो ड्राई हो जाती है। रोटी को बस उतना ही सेंकना चाहिए जितने में उसका कच्चापन खत्म हो जाए।
इसे भी पढे़ं- पराठे नहीं बनेंगे सख्त और ड्राई, आटा गूंथने से लेकर सेंकने के ये ट्रिक्स आएंगे काम
रोटी को ढककर न रखना
अगर आप रोटी बनाने के बाद उसे खुला ही छोड़ देती हैं तो भी वाे सख्त हो जाती है। दरअसल, रोटी बनाने के बाद उसे न ढकने से उसकी नमी जल्दी उड़ जाती है और वो सख्त हो जाती है। आटा गूंथने का सही तरीका आपको पता होना चाहिए।
सही तरीके से स्टोर न करना
अगर रोटी को सही तरीके से नहीं रखा गया, जैसे खुले डिब्बे में या बिना कपड़े के, तो वो जल्दी सूख जाती है। मेरी मम्मी रोटी बनाने के बाद उसे सूती कपड़े में लपेट कर रखती हैं। इससे ये लंबे समय तक फ्रेश रहती हैं।

इन बातों का रखें ध्यान
- आटा गूंधने के बाद उसे 15 से 20 मिनट तक ढककर जरूर रखें।
- आटा गूंधते समय उसमें थोड़ा सा तेल या घी मिला सकती हैं।
- रोटी बनाने के बाद उस पर घी लगा दें, इससे भी ये सॉफ्ट रहती हैं।
- रोटी को हमेशा ढककर रखें, चाहे वो कपड़ा हो या कैसरोल।
- अगर लंच के लिए पैक कर रही हैं, तो रोटी को फॉयल या साफ कपड़े में लपेटें।
- रोटी बनाने का सही तरीका आपको पता होगा, तो यह सॉफ्ट बनेगी।
इसे भी पढे़ं- Gehu Storage Tips: गेहूं को 6-12 महीने के लिए ऐसे करें स्टोर, नहीं लगेंगे एक भी घुन
तो अगर आपकी रोटियां भी सख्त हो जाती हैं तो ऊपर बताए गए बातों का जरूर ध्यान रखें। इससे रोटियां नरम रहेंगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।