Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:14 AM IST

चाय में इस तरीके से डालेंगे गुड़ तो कभी नहीं फटेगी चाय, यहां देखें टिप्स

Jaggery Tea: सर्दियों में गुड़ की चाय पीना बहुत ही फायदेमंद होता है। लेकिन, चाय में गुड़ डालने से पहले इसके तरीके को जनना बेहद जरुरी होता है। 
Updated:- 2024-01-31, 15:33 IST
jaggery tea with milk benefits

Jaggery Tea: भारतीय घरों में दिन की शुरुआत ही लोग चाय के साथ करते हैं। वहीं बात जव सर्दियों की आती है तो इस दौरान सर्दियों में बॉडी को गरम रखने के लिए बार-बार हमारा मन सिर्फ चाय पीने का ही करता है। हालांकि, कई लोग चीनी का सेवन कम करना चाहते हैं और इसकी जगह गुड़ का इस्तेमाल करना ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन परेशानी ये होती है कि गुड़ की चाय बनाना थोड़ा मुश्किल होता है। कई बार गुड़ डालते ही चाय फट जाती है। ऐसे में जरुरी है कि चाय बनाने के तरीके को अच्छे से जान लें। इसी कड़ी में आज हम आपको बताएंगे कि चाय में गुड़ ऐड करने का सही तरीका क्या है। 

चाय में कैसे डालें गुड़? (How To Add Jaggery In Tea)

jaggery tea side effects

  • चाय बनाने समय सबसे पहले दूध को गर्म होने के लिए रख दें। 
  • इसके बाद उधर दूसरे गैस पर चाय वाले भगोने में एक कप पानी चढ़ा दें। इसे मीडियम आंच पर गर्म करें और उसके उबलने का इंतजार करें।
  • इधर दूध में जैसे ही उबाल आने लगे तो गैस बंद कर दें। वहीं, पानी जब उबलने लगे तो इसमें हरी इलायची, अदरक और गुड़ डालकर चम्मच से मिलाएं। 
  • जब तक गुड़ पूरी तरह से पिघल न जाए तब तक उसे पकाते रहना है।
  • इसके बाद इसमें आवश्यकतानुसार चाय पत्ती डालें औक उबाल आने तक धीमी आंच में पकाएं।
  • अब, इसमें गर्म दूध को डालकर उसे मीडियम आंच पर पकाते रहना है।
  • जैसे ही एक उबाल आए तो गैस बंद कर देना है। दूध डालने के बाद ज्यादा देर तक चाय को नहीं पकाना है। इससे चाय फट जाती है।
  • बस लीजिए आपकी गुड़ वाली चाय तैयार है। 

इसे जरूर पढ़ें- दूध से लेकर आटे तक, खाना खराब हुआ या नहीं सर्दियों में ऐसे जानें

इस तरीके से भी बना सकती हैं गुड़ की चाय

jaggery tea with milk benefits in hindi

चाय में गुड़ डालने का एक तरीका ये भी है कि आपको सबसे पहले दूध और पानी में चाय पत्ती मिलाकर अच्छे से उबाल लेना है। इसे  मीडियम आंच पर 5-7 मिनट तक उबालें। फिर आंच को बंद कर दें। इसके बाद ही चाय में गुड़ का बुरा मिलाएं।(जले हुए दूध को इस तरह से करें खाने में इस्तेमाल) इससे कभी भी आपकी चाय नहीं फटेगी और पीने में भी डबल मजा आएगा। 

इसे भी पढ़ें- फटे हुए दही से बना रही हैं कढ़ी, तो इन बातों रखें ध्यान

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।