Menstrual Cramps: इन फूड्स को करें अपने खाने में शामिल मिलेगा आराम

मेंस्ट्रुअल क्रैम्प्स हर महिला को होते हैं। इन क्रैम्पस को ठीक करने के लिए अपने खाने में इन फूडेस को शामिल करें। इससे शरीर का दर्द भी हो जाएगा दूर। 
Updated:- 2018-09-18, 06:00 IST
which foods helps to relieve menstrual cramps main

पीरियड्स में कई महिलाओं को बहुत तेज का पेट दर्द देता है। वैसे तो इसे स्वास्थ्य समस्या के तौर पर देखा जाता है लेकिन यह स्वास्थ्य समस्या नहीं है। बल्कि फूड प्रॉब्लम है। अगर आप ठीक से खाना पीना नहीं करती हैं तो इसका असर आपके पीरियड्स के दौरान भी देखने को मिलता है। कुछ महिलाओं को पीरियड्स में काफी ठंड लगती है तो कुछ को तेज का पेट दर्द देता है।

पीरियड्स और फूड्स

पीरियड्स हेल्थ प्रॉब्लम नहीं है बल्कि ये खाने की प्रॉब्लम है और अगर खानपान ठीक नहीं होगा तो स्वास्थ्य तो गिरेगा ही। अब जैसे की हीमोग्लोबिन खून में कमी होती है तो पीरियड्स के पहले दिन काफी फ्लो होता है। दरअसल हीमोग्लोबिन खून का थक्का जमने में मदद करता है और जब हीमोग्लोबिन की कमी होती है तो खून का थक्का जम नहीं पाता है और पीरियड्स के दौरान फ्लो अधिक हो जाता है। हीमोग्लोबिन ठीक करने के लिए रोज चार से पांच अनार खाएं। 

महिलाओं को नहीं मिलता हेल्दी खाना

इंडिया में महिलाओं को हेल्दी खाना कभी खाने को नहीं मिलता है। घर के लड़कों को तो दूध पीने के लिए दिया जाता है जबकि लड़कियों को दूध पीने के लिए नहीं दिया जाता है। जबकि दूध से हड्डियां मजबूत बनती है। इसलिए अक्सर महिलाओं को पीरियड में हड्डियों में काफी तेज का दर्द देता है। इस दर्द से बचने के लिए रोज सुबह एक ग्लास दूध पिएं।  

नट्स

which foods helps to relieve menstrual cramps inside  pixabay

सबसे पहले अपने खाने में नट्स शामिल करें। नट्स में मैग्निशियम उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो आपके बॉडी को डिटॉक्स करने के साथ ही हड्डियों को भी मजबूत बनाता है। इसे रोज खाने से पीरियड्स क्रैम्प्स और हड्डियों में दर्द नहीं देता है। 

कार्बोहाइड्रेट युक्त खाद्य पदार्थ

which foods helps to relieve menstrual cramps inside

फल और सब्जियां पीरियड्स क्रैम्प्स से राहत प्रदान करता है। ये शुगर क्रेविंग्स को भी कम करता है। खुबानी, नाशपाती, कॉर्न, गाजर और संतरे में भी उच्च मात्रा में कार्बोहाईड्रेट होता है, तो आप पीरियड्स क्रैम्प्स के दौरान इनका सेवन कर सकते हैं।

कैल्शियम वाले फूड्स

which foods helps to relieve menstrual cramps inside

रोजाना महिलाओं को 1200 एमजी कैल्शियम का सेवन करना चाहिए। इसलिए रोज केला, दही और ब्रोकली खाएं। इनमें काफी मात्रा में कैल्शियम होता है। इन खाद्य पदार्थो का सेवन आपके पेट के दर्द और ऐंठन को कम करने में मदद करते हैं।

 

बीन्स और दाल

बीन्स और दाल फाइबर का अच्छा स्त्रोत होता है, इसलिए यह डाइजेस्टिव सिस्टम को स्वस्थ रखता है। बीन्स शरीर के टॉक्सिंस को फ्लश कर देता है और पेट के ऐंठन और दर्द को कम कर देता है।

इन चीजों को रोज अपने खाने में शामिल करें और खुद को हेल्दी रखेँ। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।