महिलाओं के लिए बेस्ट है Lucknow का यह बाजार, ₹10 में किचन के सामानों की कर सकती हैं खरीदारी

हमारे यहां भारतीय घरों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली जगह रसोई ही होती है। यहां तरह-तरह के डिशेज तो बनते ही हैं, साथ ही कई तरह के बर्तनों और सामानों का भी इस्तेमाल होता है। ऐसे में किचन के सामानों की खरीदारी करने जाओ तो बिल भी अच्छा खासा बनता है। बस इन्हीं वजहों से लोग सोच में पड़ जाते हैं। कई बार तो छोटी-छोटी चीज भी इतनी महंगी मिलती हैं कि पूरा बजट ही बिगड़ जाता है।
ऐसे में अगर आप लखनऊ में हैं और बिना बजट बिगाड़े किचन का सामान खरीदना चाहती हैं तो यहां एक ऐसा बाजार है, जहां आप बहुत कम पैसों में पूरा किचन सेटअप तैयार कर सकती हैं। खास बात तो ये है कि यहां ₹10 से ही चीजें मिलनी शुरू हो जाती हैं। यही वजह है कि ये बाजार लोकल लोगों में काफी फेमस है। आज हम आपको अपने इस लेख में इस बाजार के बारे में बता रहे हैं और ये भी बताएंगे कि आप यहां से क्या-क्या और किन दामों में खरीद सकती हैं? आइए जानते हैं-
-1777275057579.jpg)
क्या है इस बाजार का नाम?
सबसे पहले तो ये जान लेते हैं कि लखनऊ की इस बाजार का नाम क्या है? इस फेमस बाजार का नाम Cheapest Tuesday Market है, जिसे लोग मंगल बाजार भी कहते हैं। जैसा कि नाम से ही समझ आ रहा है कि ये बाजार हर मंगलवार को लगता है और यहां बहुत सस्ते दामों में सामान मिल जाते हैं। ये बाजार आशियाना में फिनिक्स मॉल के पास लगता है।
यह भी पढ़ें- Ittar Market in Lucknow: इत्र की शौकीन हैं तो लखनऊ की इन जगहों पर जरूर जाएं, मिलेंगी ढेरों वैरायटीज
₹10 से शुरू होती है खरीदारी
इस बाजार की सबसे बड़ी खासियत यही है कि यहां बहुत कम कीमत में चीजें मिल जाएंगी। आप ₹10 में भी किचन की जरूरी चीजें खरीद सकती हैं। जैसे-
- 10 रुपये में कप
- 10 रुपये में व्हिस्कर (फेंटने वाला)
- 10 रुपये में स्टील के क्लिप (कपड़ा टांगने के लिए)
- छोटा वाला स्टैंड जिस पर आप खाना बनाकर कड़ाही या भगोना रख सकती हैं
यह भी पढ़ें- लखनऊ में कहां मिलता है सबसे सस्ता Makeup का सामान? यहां से करें खरीदारी
किचन के जरूरी सामानों के रेट भी हैं कम
अगर आप थोड़ा ज्यादा इस्तेमाल होने वाले सामान लेना चाहती हैं, तो वो भी यहां सस्ते में मिल जाएगा-
- 30 रुपये में स्टेनलेस स्टील की प्लेट
- 30 रुपये में स्पून सेट
- 40 रुपये में पोटैटो मैशर
- 50 रुपये में चाकू का सेट
- 50 से 70 रुपये में बड़ा वाला कद्दूकस
- 60 से 70 रुपये में फ्राइंग पैन
यह भी पढ़ें- दिल्ली से लेकर लखनऊ तक, ये हैं भारत की Cheap Home Decor Market; 20 रुपये से होती है शुरुआत
इतना ही नहीं, 75 रुपये से कड़ाही भी मिलनी शुरू हो जाती है। ये तो रोजाना इस्तेमाल होती है।
-1777275066567.jpg)
स्टोरेज के लिए भी होते हैं बेस्ट ऑप्शन
किचन में सबसे ज्यादा जरूरत स्टोरेज की होती है और यहां इसके भी अच्छे ऑप्शन मिल जाते हैं।
- 50 से 70 रुपये में स्टील के कंटेनर मिल जाएंगे (कुछ कंटेनर पर चीनी, नमक, चायपत्ती जैसे नाम भी लिखे होते हैं)
- 50 रुपये में बड़े राशन रखने वाले डिब्बे
- 60 रुपये में मसाला बॉक्स
इसके अलावा, यहां आपको किचन के लिए चॉपर अलग-अलग रंगों में मिल जाएंगी।
यह भी पढ़ें- Market In Jaipur: यहां है जयपुर का सस्ता बर्तन मार्केट, किफायती दाम में मिल सकते हैं हर तरह के आइटम
क्यों जाना चाहिए इस बाजार में?
अगर आप कम बजट में ज्यादा सामान खरीदना चाहती हैं, तो लखनऊ का ये बाजार एकदम सही है। यहां आपको एक ही जगह पर किचन और घर के लगभग सभी सामान मिल जाएंगे।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।