Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:06 AM IST

Market In Jaipur: यहां है जयपुर का सस्ता बर्तन मार्केट, किफायती दाम में मिल सकते हैं हर तरह के आइटम

Market In Jaipur: अगर आप जयपुर में सस्ते बर्तन मार्केट तलाश रहे हैं, तो ये आर्टिकल बिल्कुल आपके लिए है। यहां हम जयपुर के उसी मार्केट के बारे में जानकारी देने वाले हैं।
Updated:- 2024-05-28, 18:30 IST
image

Jaipur Market: क्या आप भी जयपुर में सस्ते बर्तन बाजार की तलाश में हैं? अगर हां, तो चलिए आज हम आपको एक ऐसा मार्केट बताते हैं, जहां से आप काफी किफायती दामों में हर तरह के बर्तन की खरीदारी कर सकते हैं। 

दरअसल, जयपुर न सिर्फ अपने ऐतिहासिक जगहों पर घूमने के लिए फेमस है। बल्कि, यहां एक से बढ़कर एक मार्केट भी है, जहां से आप काफी कम दामों में शॉपिंग कर सकते हैं। यहां के मार्केट केवल कपड़े और ज्वेलरी के लिए ही मशहूर नहीं है। सस्ते बर्तनों के लिए भी एक ऐसा बाजार है, जहां से हर तरह के बर्तन बेहद कम दाम में खरीद सकते हैं।

जयपुर में सस्ता बर्तन मार्केट कहां है?

best jaipur market for utensils

जयपुर में बर्तन खरीदने के लिए बेहतरीन बाजारों में से एक है- त्रिपोलिया बाजार। आज भी इस बाजार का नाम जयपुर के मुख्य बाजारों में शुमार है। त्रिपोलिया बाजार में 300 से अधिक दुकानें हैं, जहां आपको हर तरह के आइटम मिल जाएंगे। यह बाजार विभिन्न प्रकार के बर्तन, कुकवेयर, और अन्य रसोई के सामानों के लिए जाना जाता है। खासतौर पर त्रिपोलिया बाजार में परंपरागत तांबे, कासा, स्टील और पीतल के बर्तन आपको हर बजट में देखने को मिल जाएंगे। यह शहर का सबसे पुराना बाजार है, जहां हर दिन ग्रहकों की बहुत ज्यादा भीड़ रहती है। दूर-दराज से लोग यहां खरीदारी के लिए आते हैं।  

इसे भी पढ़ें- यहां है दिल्ली की सबसे सस्ती बर्तन मार्केट, स्टील से लेकर लकड़ी के आइटम भी मिलेंगे किफायती दामों में

त्रिपोलिया बाजार में क्या-क्या मिलते हैं?

best utensils market in jaipur

त्रिपोलिया बाजार में आपको तांबा, कासा, स्टील और पीतल आदि के बर्तन हर बजट में मिल सकते हैं। यहां से आप ग्लास, चम्मच, स्टील का वाटर बोतल, जूसर ग्राइंडर, कुकर आदि काफी कम प्राइस में खरीद सकते हैं। इन बर्तनों की क्वालिटी अच्छी हो सकती है। यह अन्य मार्केट की तुलना में काफी किफायती होते हैं। हालांकि, इस मार्केट में बर्तन के अलावा भी कपड़े से लेकर घर में इस्तेमाल होने वाली सारी चीजें मिलती हैं।

इसे भी पढ़ें- जयपुर का बापू बाजार है काफी फेमस, जानें क्या है खासियत

बर्तन खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान 

  • बर्तनों को आप थोक में खरीद सकते हैं। यदि आप थोक में खरीदते हैं तो आपको बेहतर कीमत मिल सकती है।
  • त्यौहारों के दौरान दाम ज्यादा हो सकते हैं। इस दौरान शॉपिंग करना इग्नोर कर सकते हैं।
  • खरीदने से पहले विभिन्न दुकानों की कीमतों की तुलना अवश्य करें।
  • बार्गेनिंग जरूर करें। कई दुकानदार दाम थोड़ा ज्यादा बोलते हैं। लेकिन, वो आपके बोलने पर कम करके भी दे सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- ज्वेलरी के लिए बेस्ट है दिल्ली का यह सबसे सस्ता बाजार, एक से बढ़कर एक मिलेंगे कलेक्शन

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Herzindagi, Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।