दिल्ली से लेकर लखनऊ तक, ये हैं भारत की Cheap Home Decor Market; 20 रुपये से होती है शुरुआत

Cheap And Local Home Decor Market: घर को सजाना हर किसी का सपना होता है, लेकिन अक्सर ओवर बजट बीच में आ जाता है। अमूमन लोगों को लगता है कि घर को सुंदर दिखाने के लिए लाखों रुपये खर्च करने पड़ेंगे पर ऐसा नहीं है। भारत के कई शहरों में ऐसे स्थानीय बाजार हैं, जहां आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए घर का कोना-कोना चमका सकती हैं।
इन बाजारों में छोटी मोमबत्तियों और वॉल हैंगिंग्स की शुरुआत मात्र 20 से 50 रुपये में हो जाती है। यहां न केवल आपको वैरायटी मिलती है बल्कि मोल-भाव करने का पूरा मौका भी मिलता है। आज के इस लेख में हम आपको भारत की मशहूर और सस्ती मार्केट्स के बारे में जहां आप झोला भरकर शॉपिंग कर सकती हैं और वह भी जेब ढीली करें।
बंजारा मार्केट, गुरुग्राम (Banjara Market, Gurgaon)

बंजारा मार्केट, गुरुग्राम मार्केट पूरे उत्तर भारत में अपने एंटीक और बोहो-स्टाइल फर्नीचर के लिए जाना जाता है। यहां आपको लकड़ी के सुंदर आईने, नक्काशीदार कोस्टर, सेरेमिक के बर्तन और छोटे शो-पीस बहुत ही कम दाम में मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली की इन मार्केट से खरीद सकती हैं सस्ते चादर, तकिए और पर्दे.. सिर्फ 100 रुपये में भी मिल सकते हैं एक से बढ़ कर एक कलेक्शन
कोलाबा कॉजवे, मुंबई (Colaba Causeway, Mumbai)

मुंबई की कोलाबा कॉजवे मार्केट अपनी विंटेज वाइब के लिए जानी जाती है। यहां आपको पीतल के पुराने स्टाइल के डेकोर, लैंप्स और दीवार पर टांगने वाली आर्टिस्टिक चीजें मिलेंगी। हालांकि यहां शुरुआती दाम थोड़े ज्यादा हो सकते हैं, लेकिन छोटे आइटम्स 50-100 रुपये में मिल जाते हैं।
बापू बाजार, जयपुर (Bapu Bazar, Jaipur)
अगर आप जयपुर घूमने जा रही हैं, तो बापू बाजार घूमना न भूलें। खासकर अगर आपको राजस्थानी टच वाली चीजें पसंद हो। यहां की पारंपरिक कुशन कवर, राजस्थानी कठपुतलियां, और बांधनी प्रिंट के पर्दे आपके घर को एक शाही लुक देते हैं। छोटे हाथी वाले शो-पीस या रंगीन तोरण यहां बेहद सस्ते मिलते हैं।
अंजुना पिस्सू बाजार, गोवा (Anjuna Pissu Bazar, Goa)

अंजुना पिस्सू बाजार, गोवा की ट्रिप पर जाएं तो वहां का घूमना न भूलें। ये जगह शॉपिंग के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। इस मार्केट में आपको हैंडीक्राफ्ट, सीनरी, एंटीक चीजों काफी कम दाम पर मिल जाएंगी, लेकिन सबसे जरूरी है कि आप मोलभाल जरूर करें।
निशातगंज बुध बाजार (Nishatganj Budh Bazar)
निशातगंज मार्केट में लगने वाली यह बाजार बुधवार को लगती है। यहां होम डेकोर और रोजमर्रा के सामान के लिए है। यहां आपको मिट्टी के खूबसूरत गमले, डेकोरेटिव आइटम्स और किचन का सामान बहुत ही कम दाम में मिलता है।
इसे भी पढ़ें- इस बाजार में मिलेंगे सस्ते में होम डेकोर के सामान, एक बार में कर लेंगी झोला भर शॉपिंग
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : Freepik, shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।