Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:15 AM IST

Ittar Market in Lucknow: इत्र की शौकीन हैं तो लखनऊ की इन जगहों पर जरूर जाएं, मिलेंगी ढेरों वैरायटीज

Where To Buy Ittar In Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ न स‍िर्फ घूमने-फ‍िरने के ल‍िहाज से बेस्‍ट मानी जाती है बल्‍क‍ि यहां फूड लवर और खरीदारी का शौक रखने वाले लोग भी आते हैं। हालांक‍ि, लखनऊ में इत्र भी सबसे अच्‍छा म‍िलता है। अगर आप लखनऊ जा रही हैं तो हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां से आप इत्र खरीद सकती हैं।
Updated:- 2026-04-07, 10:20 IST
image

Perfume Market In Lucknow: आज के समय में हर कोई परफ्यूम या इत्र जरूर लगाता है। इससे दिनभर फ्रेशनेस बनी रहती है। कुछ लोगों को तो परफ्यूम्स इतने ज्यादा पसंद होते हैं कि वो कलेक्शन कर लेते हैं। महिलाएं तो कुछ ज्यादा ही इत्र पसंद करती हैं। महिलाएं ऐसे इत्र पसंद करती हैं जो लॉन्ग लास्टिंग हो। वैसे तो उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले को इत्र नगरी कहा जाता है, लेकिन लखनऊ में भी आपको कई वैरायटीज में अच्छे इत्र मिल जाएंगे।

अगर आप लखनऊ जा रही हैं तो बिना इत्र खरीदे वहां से वापस न आएं। लखनऊ सिर्फ अपनी तहजीब के लिए ही नहीं, बल्कि खुशबू के लिए भी जाना जाता है। हम आपको एक ऐसी दुकान के बारे में बताने जा रहे हैं जहां से आप इत्र खरीद सकती हैं। यहां पर इत्र नेचुरल तरीके से तैयार किया जाता है। आइए जानते हैं-

ittar market in lucknow (1)

हजरतगंज में है ये बाजार

हम जिस दुकान की बात कर रहे हैं वो लखनऊ का दिल कहे जाने वाले हजरतगंज के जनपथ मार्केट में है। यहां आपको कई वैरायटीज में इत्र मिल जाएंगे। यहां आपको रेट थोड़ा महंगा लग सकता है, लेकिन क्वालिटी बहुत अच्छी होती है। जब मैं भी लखनऊ में रहती थी, तो कई बार यहां गई भी और इत्र की खरीदारी भी की।

यह भी पढ़ें- खूशबू के चक्कर में सेहत से खिलवाड़! परफ्यूम स्प्रे करने के ये नुकसान नहीं जानती होंगी आप

इन वैरायटीज में मिलती है इत्र

  • गुलाब चंदन
  • शमामा
  • केवड़ा
  • स्मोकी वुडी ब्लेंड इत्र
  • केसर

आपको इन वैरायटीज में ढेरों इत्र मिल जाएंगी। इनके रेट इनकी क्वालिटी पर ही आधारित होते हैं। शुरुआत 300 रुपये से होती है जो 700 तक जाती है।

यह भी पढ़ें- कभी सुना है दुनिया के सबसे महंगे इत्र के बारे में? जानिए उसका नाम और क्या है इसकी खासियत

कैसे पहुंचें हजरतगंज के इस बाजार?

अगर आप लखनऊ में हैं तो आपको बता दें कि हजरतगंज लखनऊ के बीचों बीच स्थित है। आपको कहीं से भी हजरंतगंज के लिए ऑटो मिल जाएगी। चारबाग, आशियाना या पॉलीटेक्निक से डायरेक्ट ऑटो चलती हैं। जब आप यहां पहुंचें तो केडी सिंह स्टेडियम की ओर बढ़ें। थोड़ी ही दूर चलकर आपको बाईं ओर जनपथ मार्केट मिल जाएगा। आप किसी से भी इत्र की दुकान पूछकर इत्र खरीदने जा सकती हैं।

ittar market in lucknow (2)

इत्र के अलावा भी मिलेंगी ये सारी चीजें

  • अगरबत्ती
  • ऑयल्स
  • फ्लोर क्लीनजर
  • रूम फ्रेशनेर

यह भी पढ़ें- Hair Perfume: गर्मी में बालों से आती है अजीब सी बदबू, गुलाब जल और लौंग की मदद से बनाएं हेयर परफ्यूम

ये सभी चीजें बहुत ही खुशबूदार होती हैं और इन्हें खरीदने के लिए लोगों की बंपर भीड़ जुटती है। इसके अलावा आप यहियागंज भी जा सकती हैं जहां 100 साल पुरानी इत्र की दुकान है। वहीं, अमीनाबाद और इंदिरानगर में भी आपको अच्छी इत्र की दुकानें देखने को मिल जाएंगी।

यह भी पढ़ें- इन हर्ब्स की मदद से बनाएं अल्कोहल फ्री परफ्यूम, दिनभर महकेंगी आप

तो अगर आप भी लखनऊ जा रही हैं तो यहां से इत्र खरीद सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।