Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:39 AM IST

जानें मलमास में क्या खाएं, क्या न खाएं  

इस साल सावन के महीने में पुरुषोत्तम मास पड़ने वाला है। इस मास का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है, लोग कई तरह के धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करते हैं। ऐसे में मलमास में खानपान का विशेष ध्यान देना चाहिए। 
Updated:- 2023-06-26, 13:12 IST
malmas  food

हिंदू कैलेंडर में हर तीन साल के बाद एक अतिरिक्त माह होता है, जिसे मल या पुरुषोत्तम मास के नाम से जाना जाता है। इस पुरुषोत्तम मास का हिंदू धर्म में विशेष महत्व बताया गया है। इस महीने में लोग पूजा-पाठ से लेकर खान-पान का विशेष ध्यान देते हैं। मान्यता है कि इस महीने में किए गए धार्मिक कार्य और पूजा पाठ का अधिक फल मिलता है। अधिक मास में पूजा-पाठ के अलावा लोग खानपान पर विशेष ध्यान देते हैं, ऐसे में आज हम आपको अधिक मास से जुड़े खानपान के बारे में बताएंगे। 

क्या खाना चाहिए

malmaas vegitable and grains

पुरुषोत्तम मास पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए बेहद जरूरी है इसलिए सात्विक, शुद्ध और पवित्र खान-पान का हमें विशेष ध्यान देना चाहिए। इस महीने में बहुत से लोग केवल एक समय ही भोजन करते हैं और बाकी समय भगवान का पूजन अर्चना करते हैं। इसलिए मलमास में बनने वाला भोजन सात्विक, पवित्र और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए भोजन तैयार करना चाहिए।

मल मास में बनने वाले भोजन में इन चीजों को करें शामिल

which food we don't eat in malmas

पुरुषोत्तम मास के भोजन में गेहूं, चना, तिल, मूंगफली, बेसन (बेसन रेसिपी), चावल, सब्जी में लहसुन और प्याज के अलावा सभी-साग सब्जी जैसे चौलाई, लाल साग, पालक, भिंडी, धनिया, मिर्च, जीरा, सेंधा नमक, आम, शिमला मिर्च, खीरा, ककड़ी आदि जैसे सब्जी और अनाज को शामिल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या है मलमास का महत्त्व, कितने साल बाद बन रहा है ऐसा शुभ संयोग

व्रत रखने वालों के लिए

बहुत से लोग मल मास में पूरे एक महीने के अलावा अपने श्रद्धा और शक्ति अनुसार बीच-बीच में विशेष तिथियों पर व्रत रखते हैं। लोग दो तरह से व्रत रखते हैं, कुछ लोग केवल फलहार और मिठाई खाकर व्रत रखते हैं, तो कुछ लोग व्रत वाले नमक, रोटी सब्जी और दाल वह भी बिना लहसुन-प्याज के सेवन के।

क्या न खाएं

what to eat or what not in malmas

पुरुषोत्तम मास में किसी भी प्रकार के जीव या उसके अंडे का सेवन न करें। साथ ही मांस, मछली, नशीले पदार्थ, लहसुन, प्याज, राई, मूंग, उड़द, मसूर, गोभी के सभी किस्म और प्रकार जैसे लेट्यूस, पत्ता गोभी, फूल गोभी आदि, चावल का मांड, बासी भोजन, शहद (शहद के फायदे) जैसे साग-सब्जी और अनाज का सेवन नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: सावन सोमवार व्रत में बनाएं ये तीन तरह के स्वादिष्ट डेजर्ट

मलमास को मानने वाले लोग इस खास महीने में अपने घरों में कई तरह के पूजन और अनुष्ठान का आयोजन करते हैं। इसलिए घरों में मांस-मदिरा का सेवन वर्जित होता है। इसके अलावा लहसुन और प्याज को सात्विक भोजन की श्रेणी में शामिल नहीं किया जाता है, इसलिए इसका सेवन मलमास में वर्जित बताया गया है। 

 

उम्मीद है आपको यह पसंद आए होंगे। आपको भी यदि इससे जुड़े किसी प्रकार की जानकारी के बारे में पता है, तो हमें कमेंट कर बताएं। इस लेख को लाइक और शेयर करें। ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।