विदेश यात्रा अब और भी आसान, जानिए वीजा ऑन अराइवल क्या होता है? कैसे मिलता है और कौन-कौन से देश देते हैं ये सुविधा

विदेश घूमने का सपना हर किसी का होता है। अब ऐसे में लोग इससे जुड़े दस्तावेज जैसे पासपोर्ट और वीजा पूरा करते हैं, लेकिन कई बार किन्हीं परेशानियों के कारण ये डॉक्यूमेंट बन नहीं पाता है। अब ऐसे में इन डॉक्यूमेंट्स को बनवाने के लिए काफी भागदौड़ करनी पड़ती है। आमतौर पर विदेश यात्रा की प्लानिंग बनाना अक्सर एक लंबी और कठिन प्रक्रिया हो सकती है जिसमें सबसे बड़ी दिक्कत वीजा पाने में आती है। हालांकि, दुनिया के कई देशों ने इस प्रक्रिया को बेहद आसान बना दिया है। अगर आप भी इस विदेश यात्रा के शौकीन हैं, तो आप वीजा ऑन अराइवल सुविधा का लाभ उठा सकते हैं, जो यात्रियों को अपनी यात्रा को सरल बनाने का मौका देती है। चलिए नीचे लेख में जानिए क्या है वीजा ऑन अराइवल और कैसे काम करता यह सुविधा।
वीजा ऑन अराइवल क्या होता है?

अगर आप पहली बार वीजा ऑन अराइवल सुन रहे हैं, तो बता दें कि यह एक प्रकार का वीजा है। इसके तहत व्यक्ति जो किसी विदेशी यात्री को उनके गंतव्य देश में पहुंचने के बाद, एयरपोर्ट या बॉर्डर पर दिया जाता है।
इसका मतलब यह है कि आपको यात्रा से पहले अपने देश में किसी दूतावास या वाणिज्य दूतावास से वीजा के लिए आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होती है। यह उन यात्रियों के लिए एक बड़ा फायदा है जो अपनी यात्रा की योजना जल्दी बनाते हैं या फिर उन्हें अचानक यात्रा करनी पड़ती है।
इसे भी पढ़ें- क्या है H1B वीजा और अमेरिका जाने वाले लोगों के लिए क्यों खास है? आइए जानें क्यों है चर्चा में
वीजा ऑन अराइवल कैसे काम करता है?

यह सुविधा तब मिलती है, जब आप वीजा ऑन अराइवल की सुविधा वाले देश में पहुंचते हैं, तो आपको इमिग्रेशन काउंटर पर जाना होता है। वहां आपको एक फॉर्म भरना होता है। साथ ही कुछ जरूरी दस्तावेज जैसे कि एक वैलिड पासपोर्ट (कम से कम 6 महीने की वैधता), वापसी का टिकट, होटल बुकिंग का प्रूफ और कभी-कभी यात्रा खर्चों को कवर करने के लिए पैसे पूरे होने का प्रमाण दिखाना होता है। इसके बाद आवश्यक शुल्क जमा करने के बाद आपको तुरंत वीजा जारी कर दिया जाता है।
कौन-कौन से देश वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देते हैं?

भारतीय पासपोर्ट वाले लोगों के लिए कई देश यह सुविधा प्रदान करते हैं। इनमें कुछ लोकप्रिय पर्यटन स्थल जैसे थाईलैंड, मालदीव, इंडोनेशिया, श्रीलंका और म्यांमार शामिल हैं। इसके अलावा, अफ्रीका और मध्य पूर्व के भी कुछ देश, जैसे जॉर्डन और रवांडा, वीजा ऑन अराइवल की सुविधा प्रदान करते हैं।
इसे भी पढ़ें- आखिर क्यों मलेशिया एयरपोर्ट से 10 भारतीयों को लौटा दिया गया वापस? वीजा फ्री देशों में सफर कर रही हैं तो ध्यान रखें ये 5 बातें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।