Most Powerful Passports In World: कुछ देशों को छोड़कर दुनिया के किसी भी कोने में घूमने जाने के लिए हर भारतीय पर्यटक को एक कागज की जरूरत होती है, जिसे हम पासपोर्ट के नाम से जानते हैं।
अगर आपके पास पासपोर्ट नहीं है, तो आप दूसरे देश में घूमने या किसी अन्य काम के लिए भी नहीं जा सकते हैं। इसलिए विदेश घूमने या किसी काम से जाना हो है तो पर्यटक के पास भारतीय पासपोर्ट होना बहुत जरूरी है।
लेकिन अगर आपसे यह सवाल किया जाए कि किन देशों का पासपोर्ट सबसे अधिक स्ट्रांग है, तो फिर आपका जवाब क्या होगा? इस आर्टिकल में हम आपको उन देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका पासपोर्ट सबसे ताकतवर माना जाता है।
अगर बात करें कि दुनिया का सबसे पावरफुल पासपोर्ट किस देश का है तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिंगापुर का पासपोर्ट सबसे ताकतवर है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार पहले सिंगापुर दूसरे स्थान पर और पहले स्थान पर जापान था। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स द्वारा जारी लिस्ट में अब पहले स्थान पर सिंगापुर, दूसरे स्थान पर जर्मनी और तीसरे स्थान पर जापान हैं।
इसे भी पढ़ें: कितने प्रकार के होते हैं पासपोर्ट-वीजा और क्या है अंतर? आप भी जानें
View this post on Instagram
अब यह जान लेना बहुत जरूरी है कि सबसे पावरफुल पासपोर्ट होने का क्या मतलब होता है। दरअसल, यह कहा जाता है कि जिस देश का पासपोर्ट जितना स्ट्रांग होता है उस देश के लोग अधिक से अधिक देशों में बिना वीजा लिए घूमने जाया जा सकता है। (ई-पासपोर्ट क्या है?)
यह विडियो भी देखें
कहा जा रहा है कि पासपोर्ट के मामले सबसे पावरफुल उभरने के बाद सिंगापुर के लोग बिना वीजा के दुनिया के लगभग 192 देशों में घूमने के लिए जा सकते हैं। इसके अलावा जापानी पासपोर्ट के साथ लगभग 189 देशों में घूमने के लिए जा सकते हैं।
अब यह जान लेते हैं कि दुनिया के सबसे 10 शक्तिशाली पासपोर्ट किन-किन देशों का है। इसके अलावा यह भी बताने जा रहे हैं कि ये देश कितने देशों में बिना वीजा लिए घूमने जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: अमेरिका का वीजा लगते ही कनाडा के लिए भी खुल जाएंगे ऑप्शन, जानें अप्लाई करने का तरीका
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार भारत का पासपोर्ट 80वें स्थान है। भारत के लोग लगभग 57 देशों में बिना वीजा घूमने के लिए जा सकते हैं। पाकिस्तान इस मामले में 160 वें स्थान पर है। आपको बता दें कि अफगानिस्तान का पासपोर्ट सबसे कमजोर बताया गया है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@freepik,travelandleisureasia)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।