क्या नारियल के दूध और क्रीम का स्वाद एक जैसा होता है? आइए जानें

शॉपिंग, खासकर किचन के लिए सामान खरीदना एक ऐसा काम है जो सोच-समझकर करने की मांग करता है। यह सिर्फ सामान उठाने और खरीदने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें क्वालिटी, मात्रा, ब्रांड और बजट भी देखना होता है। मगर कई बार एक ही प्रोडक्ट से कई सारी चीजें बनी होती हैं और हमारे समझ ही नहीं आता की क्या खरीदना सही रहेगा।
जैसे कुछ लोगों को नारियल का दूध और क्रीम के बीच कोई फर्क नजर नहीं आता, उन्हें ये दोनों एक ही चीज लगती है। हालांकि, नारियल का दूध और क्रीम, दोनों किचन में इस्तेमाल होने वाले लोकप्रिय प्रोडक्ट्स हैं, लेकिन इनके इस्तेमाल, स्वाद और बनावट में काफी अंतर होता है।
इस लेख में हम आपको न सिर्फ इन दोनों के बीच का अंतर बताएंगे, बल्कि यह भी समझाएंगे कि किसे, कब और कैसे इस्तेमाल करना बेहतर होता है। तो देर कि बात की आइए नारियल के इन दोनों प्रोडक्ट्स के बारे में विस्तार से जानें-
नारियल का दूध क्या है?

नारियल का दूध एक नेचुरल, हल्का और क्रीमी तरल है, जो कद्दूकस किए हुए ताजे नारियल से बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए नारियल के टुकड़ों को पानी के साथ मिलाकर पीसा जाता है और फिर महीन कपड़े या छलनी से छान लिया जाता है। इसका स्वाद हल्का मीठा होता है और यह कई प्रकार के व्यंजनों में इस्तेमाल किया जाता है।
इसे जरूर पढ़ें- नारियल के दूध की मदद से बनाई जा सकती हैं यह मजेदार रेसिपीज, आप भी करें ट्राई
कैसे करें नारियल दूध की पहचान?
- इसका दूध पतला और हल्का होता है।
- इसमें आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं।
- इसका इस्तेमाल सूप, करी, शेक या हल्के व्यंजनों में इस्तेमाल किया जाता है।
- इसका दूध उन लोगों के लिए अच्छा माना जाता है, जिन्हें डेयरी प्रोडक्ट्स से एलर्जी होती है।
नारियल की क्रीम क्या है?

नारियल के दूध के मुकाबले क्रीम एक गाढ़ी और मलाईदार तरल है, जिसे दूध से तैया किया जाता है। इसे बनाने के लिए नारियल के दूध को अलग करके या उसे ठंडा करके उसकी ऊपरी मलाई से तैयार की जाती है। इसका स्वाद नारियल के दूध की तुलना में अधिक क्रीमी और गहरा होता है।
कैसे करें नारियल क्रीम की पहचान?
- नारियल की क्रीम गाढ़ी और मलाईदार होती है।
- इसमें फैट और कैलोरी की मात्रा अधिक होती है, लेकिन यह स्वस्थ फैट्स का अच्छा स्रोत है।
- इसका इस्तेमाल डेसर्ट, ग्रेवी, स्मूदी और क्रीमी व्यंजनों को स्वादिष्ट बनाने के लिए किया जाता है।
- इसकी क्रीम व्यंजनों में गहराई और स्वाद को एड करने का काम करती है।
नारियल का दूध और क्रीम दोनों के बीच क्या है अंतर?
- दूध को नारियल के गूदे को पानी में मिलाकर निकाला जाता है। गूदे को पानी में डालकर उसे मिक्स कर, फिर छान लिया जाता है। यह दूध हल्का और पतला होता है।
- वहीं, क्रीम को भी नारियल के गूदे से निकाला जाता है, लेकिन इसमें कम पानी का इस्तेमाल होता है, जिससे क्रीम गाढ़ी और मलाईदार बनती है। क्रीम नारियल के गूदे से सीधे प्रेस करके निकाली जाती है।
- नारियल का दूध पतला होता है, जिसमें पानी की मात्रा अधिक होती है। वहीं, क्रीम थोड़ी गाढ़ी होती है, इसमें पानी की मात्रा कम होती है और यह ज्यादा वसायुक्त होती है।
- नारियल का दूध हल्का और माइल्ड स्वाद देता है। क्रीम गाढ़ी होने की वजह से इसका स्वाद अधिक समृद्ध और मलाईदार होता है।
- नारियल का दूध का इस्तेमाल अधिकतर सूप, करी, और ड्रिंक्स में किया जाता है। वहीं, क्रीम का इस्तेमाल डेजर्ट, शेक्स या गाढ़ी करी में किया जाता है।
कैसे करें सही चुनाव?

- अगर आप हल्के और कम फैट वाले ऑप्शन की तलाश में हैं, तो नारियल का दूध चुनें। यह हल्के व्यंजनों में बेहतर काम करता है।
- गाढ़ी और मलाईदार बनावट के लिए नारियल की क्रीम का इस्तेमाल करें। यह डेसर्ट और भारी ग्रेवी में सही रहती है।
इसे जरूर पढ़ें- Kitchen Tips & Tricks: घंटों के काम निपटेंगे मिनटों में, आजमाएं ये मैजिकल किचन ट्रिक्स
घरेलू तरीके से कैसे बनाएं?
-1737542847615.jpg)
नारियल का दूध की विधि
- सबसे पहले ताजे नारियल को कद्दूकस करें।
- फिर इसमें गर्म पानी डालें और अच्छी तरह से पीस लें।
- अब इस महीन कपड़े या छलनी से छान लें। तैयार है नारियल का दूध।
नारियल की क्रीम की विधि
- यह बनाना बहुत ही आसान है, जिसे तैयार नारियल के दूध के बनाया जाता है।
- इसके लिए दूध को फ्रिज में 6-8 घंटे के लिए रख दें। ऊपर जमी हुई मलाई को अलग कर लें। यही नारियल की क्रीम है।
इन दोनों में यकीनन आपको फर्क मालूम हो गया होगा। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।