नारियल की मलाई को ना समझें बेकार, घर पर बनाएं ये टेस्टी रेसिपी

नारियल पानी गर्मी के दिन में हम सभी काफी ज्यादा पीना पसंद करते है। ऐसे में मलाई वाली नारियल पानी हो तो उसका मजा ही अलग हो जाता है। कोकोनट मलाई एक नरम जेली जैसा पदार्थ है जो नए नारियल के अंदर पाया जाता है। कोकोनट मलाई काफी अधिक स्वादिष्ट होती है। इसका सेवन करने से आपको कई फायदे भी मिलते है। ऐसे में आज हम आपको नारियल के मलाई से कुछ खास चीजें बनाने का तरीका बताने वाले हैं।
स्मूदी
जी हां, आप चाहे तो नारियल के मलाई की स्मूदी भी बना सकती हैं। यह पीने भी काफी ज्यादा स्वादिष्ट होता है। इसे बनाना काफी ज्यादा आसान है। चलिए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।
सामग्री
- नारियलमलाई
- पानी
- शहद
- वैनिला एक्सट्रेक्ट
बनाने का तरीका

सबसे पहले आपको मलाई को ब्लेंडर में डालना होगा।साथ ही मलाई के साथ पानी 1 कप डालें फिर 1 चम्मच शहद डालें।फिर 4 बूंद वैनिला एक्सट्रेक्ट डालें।इन सभी को ब्लेंड करें।आपका स्मूदी बनकर तैयार हो गया है।
किन बातों का रखें ध्यान
स्मूदी को ज्यादा ब्लेंड ना करें।स्मूदी को अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें कटे हुए मेवे मिला सकते हैं।
आइसक्रीम
आप चाहे तो आइसक्रीम भी बना सकती हैं। ऐसे भी इस मौसम में आइसक्रीम खाने का एक अलग आनंद होता है। नारियल के मलाई की आइसक्रीम स्वादिष्ट होने के साथ ही हेल्दी भी होगी।
इसे जरूर पढ़ें:अपनी डाइट में विटामिन की मात्रा बढ़ाने के लिए बनाएं यह स्मूदीज
सामग्री
- मलाई
- नारियल पानी
- हैवी क्रीम
- चीनी
- वनीला एक्सट्रेक्ट
इसे जरूर पढ़ें:घर पर बनानी है बाज़ार जैसी आइसक्रीम तो ये 3 टिप्स हमेशा रखें याद
बनाने का तरीका
मलाई और नारियल पानी को ब्लेंडर में डालें।अब हैवी क्रीम, चीनी और वनीला एक्सट्रेक्ट डालें।इन चीजों को अच्छे तरीके से ब्लेंड कर लें।मिश्रण को टिन में डालें और फ्रीजर में रख देंकुछ देर में आइसक्रीम सेट हो जाएंगा।
किन बातों का रखें ध्यान
मिश्रण को गाढ़ा और चिकना बनाने के लिएआप स्टिक ब्लेंडरका भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपका आइसक्रीम स्वादिष्ट बनेगा।मिश्रण को करीब 3 से 4 घंटे तक रखें ताकि यह अच्छे से सेट हो पाएं।गार्निश करके खाएं ये काफी ज्यादा स्वादिष्ट लगेगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।