What Happens if You Accidentally Put Aluminum Foil in Microwave: माइक्रोवेव का इस्तेमाल आजकल घरों में खूब होने लगा है। इसमें केक से लेकर पिज्जा तक कई डिशेज बनाई जा सकती हैं। लोग खाना गर्म करने के लिए भी माइक्रोवेव का खूब इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, इसका इस्तेमाल बहुत ही सावधानी से करना होता है। माइक्रोवेव के अंदर बहुत-सी चीजें डालना सख्त मना होता है। जैसे कि प्लास्टिक के बर्तन माइक्रोवेव में बिल्कुल नहीं डाले जा सकते।
कई बार लोग चीजों के साथ एक्सपेरिमेंट करने लगते हैं। कुछ चीजों का रिजल्ट दुनिया से अनजान होता है। ऐसे में लोग जाने-अनजाने माइक्रोवेव में भी कुछ ऐसी चीजें डाल देते हैं, जो सही नहीं है। बहुत से लोग खाने को गरम करते हुए, उसमें एल्युमिनियम फॉइल भी डाल देते हैं, लेकिन क्या ये सही है? आइए जानें, माइक्रोवेव में एल्युमिनियम फॉइल डालने से क्या होगा? क्या एल्युमिनियम टिन को माइक्रोवेव में इस्तेमाल किया जा सकता है?
यह भी देखें- Aluminium Foil Hacks: ब्रेड सेकने से लेकर बर्तनों को चमकाने तक...गजब हैं एल्युमिनियम फॉयल के ये किचन हैक्स
माइक्रोवेव में किसी भी तरह की धातु डालना साफ मना होता है। इसी तरह से एल्युमिनियम फॉइल का इस्तेमाल भी माइक्रोवेव में नहीं करना चाहिए। इससे आग लगने और ब्लास्ट होने की संभावना बनी रहती है। इससे कई तरह के नुकसान हो सकते हैं।
यह विडियो भी देखें
एल्युमिनियम फॉइल को माइक्रोवेव में डालने की गलती भूल से भी ना करें। दरअसल, एल्युमिनियम एक मेटल है। माइक्रोवेव में किसी भी तरह का मेटल डालने से माइक्रोवेव रेडिएशन मेटल से टकराने लगती हैं और इससे चिंगारी पैदा होती है, जो आग लगने का कारण बन सकती है। इस वजह से आपके किचन में एक बड़ा हादसा भी हो सकता है।
माइक्रोवेव रेडिएशन के कारण इसमें फॉइल डालने पर रिएक्शन पैदा हो सकता है। इससे चिंगारी और हीट पैदा होगी, जो आपके माइक्रोवेव को भी खराब कर सकती है। इससे माइक्रोवेव के मैग्नेट्रॉन को नुकसान हो सकता है और आपकी मशीन बेकार हो सकती है।
एल्युमिनियम फॉइल मेटल है और इससे रेटिएशन टकराने पर करंट लगने का खतरा पैदा होता है। ऐसे में आपको भूलकर भी माइक्रोवेव में फॉइल पेपर डालने की गलती नहीं करनी चाहिए।
अगर आप माइक्रोवेव में कोई चीज पकने या गरम होने के लिए फॉइल पेपर के साथ डाल रहे हैं, तो इसकी वजह से कई बार खाना जलने का भी खतरा पैदा होता है। माइक्रोवेव रेडिएशन खाने को ओवरहीट करके जला भी सकती हैं।
यह भी देखें- एल्युमिनियम फॉयल को गर्म करने पर क्या होता है?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:canva/shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।