Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:13 PM IST

कपूर और नींबू के छिलके पानी में उबालने से क्या होता है? हर हाउसवाइफ को पता होने चाहिए ये अमेजिंग हैक्स

what happens if you boil lemon and camphor: रसोई में बहुत सी चीजें ऐसी होती है। जिनसे जुड़े हम हैक्स नहीं जानते हैं। आज हम आपको कपूर और नींबू के छिलकों से जुड़े कुछ स्मार्ट किचन हैक्स बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आपके बहुत काम आसान हो जाएंगे।
Updated:- 2025-07-10, 19:22 IST
DIY kitchen cleaning hacks

यदि आप भी एक स्मार्ट हाउसवाइफ बनना चाहती हैं, तो आपको किचन में कुछ स्मार्ट तरीके से काम भी करना पड़ता है। ताकि बचत भी हो और एक चीज से कई सारी प्रॉब्लम सॉल्व भी हो जाए। दरअसल, हमारे किचन में ही रोजमर्रा के काम में आने वाली बहुत सी चीजें होती हैं। जिनको कई तरीकों से यूज करने के बारे में हमें नहीं पता होता है। ऐसे में आप किचन में मौजूद कुछ छोटी-छोटी चीजों की मदद से अपने काम आसान बना सकती हैं। आज हम आपको एक ऐसा ही हैक बताने जा रहे हैं। जिसमें आप महज दो चीजों को मिक्स करके अपने किचन में कई तरह के कामों को निपटा सकती हैं। आइए फिर जान लेते हैं क्या है वो चीजें जिनकी मदद से आप किचन में सफाई से लेकर कीड़े-मकौड़ों का सफाया और बदबू भी दूर कर सकती हैं।

कपूर और नींबू के टुकड़ों को पानी में उबालने से क्या होता है आज हम आपको इस आर्टिकल इसी के बारे में बताने जा रहे हैं। कपूर और नींबू से आप अपने किचन के कई काम को आसान बना सकती हैं। यह आपके बेहद काम आने वाले हैं। चलिए फिर जान लेते हैं नींबू के टुकड़े और कपूर को पानी में एक साथ उबालने के फायदे।

नींबू और कपूर को उबालने से क्या होता है?

आप भी नींबू और कपूर को पानी में उबालकर किचन के काम को आसान बना सकती हैं। आइए जान लेते हैं सभी के बारे में विस्तार से।

कीड़े-मकौड़े भगाएं

अक्सर किचन में कुछ भी खाने-पीने का सामान फैल जाने पर या बारिश के मौसम में मक्खी, मच्छर और चींटियां आदि डेरा जमाने लगती हैं। ऐसे में आप पानी में नींबू के टुकड़े और कपूर की गोलियां डालकर उन्हें उबाल लें। अब इस पानी को ठंडा करके छान लेना है और किसी स्प्रे बोतल में भरकर रख लें। इस घोल को आप अपनी किचन की स्लैब और कैबिनेट्स में छिड़काव कर सकती हैं। नींबू और कपूर की तेज स्मेल से एक भी कीड़ा-मकौड़ा नहीं आएगा।

kitchen insects remedies

सीलन की स्मेल होगी दूर

बारिश के मौसम में अक्सर किचन में और कैबिनेट्स के अंदर सीलन की स्मेल आने लगती है। ऐसे में आप नींबू और कपूर को उबालकर उसका पानी ठंडा करके छान लें। फिर इसे किसी भी स्प्रे बोतल में भरें और किचन कैबिनेट्स में इसको छिड़क दें। ऐसा करने से सीलन की स्मेल एकदम गायब हो जाएगी और अलमारियां महकने लगेगी। इस स्प्रे का खाने-पीने की चीजों पर गलत असर भी नहीं होगा। यानि यह एक नेचुरल एयर फ्रेशनर का काम करेगा।

ये भी पढ़ें: क्या आपकी किचन सिंक की स्टील जाली हो गई है गंदी? इन ट्रिक्स से वापस लौटाएं चमक

lemon and camphor kitchen uses

किचन सिंक की चिकनाई करें साफ

आप नींबू और कपूर के इस पानी से किचन सिंक की चिकनाई भी दूर कर सकती हैं। इसके लिए आपको नींबू और कपूर वाले इस घोल को गर्म किसी बर्तन में निकाल लेना है। अब इसमें आप कोई लिक्विड डिश वाश और बेकिंग सोडा मिला लें और फिर लोहे वाले स्क्रबर को इस घोल में डुबोकर किचन सिंक की चिकनाई को रगड़ें। इसके बाद सिंक नई जैसी नजर आएगी।

ये भी पढ़ें: किचन सिंक की जाली से बाहर आ रहे हैं कॉकरोच और झींगुर? इस 1 होममेड स्प्रे से होंगे छूमंतर

natural kitchen sink cleaner

सिंक पाइप की स्मेल दूर

यह बात तो आप सभी जानते हैं कि नींबू और कपूर की स्मेल बहुत तेज होती है। ऐसे में आप किचन सिंक के पाइप में नींबू और कपूर का गर्म पानी पाइप में रात में डाल दें। इससे आपके किचन सिंक का कचरा और बदबू दोनों गायब हो जाएंगी और आपका सिंक एकदम महकने लगेगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।