क्या आपकी किचन सिंक की स्टील जाली हो गई है गंदी? इन ट्रिक्स से वापस लौटाएं चमक

किचन में लगा स्टील का सिंक एक ऐसी जगह है, जहां महिलाएं बर्तनों से लेकर सब्जियों को धोने का काम करती हैं। सिंक में कई सारे काम करने के दौरान पानी और चिकनाई के संपर्क में आने से यह गंदा हो जाता है। साथ ही, इस सिंक में लगी स्टील की जाली भी धीरे-धीरे गंदी, चिपचिपी हो जाती है, और अगर इसे साफ नहीं किया गया, तो यह अपनी चमक भी खो देती है। जहां महिलाएं सिंक को कई बार साफ कर देती हैं, वहीं इसकी छोटी जाली को साफ करना अक्सर नजरअंदाज कर देती हैं। जिसकी वजह से समय के साथ यह काफी गंदी हो जाती है, और इसके बाद इसे साफ करना एक मुश्किल काम बन जाता है। लेकिन, अब आप किचन सिंक की इस स्टील जाली को आसानी से साफ कर सकती हैं।
हम आपको कुछ आसान और असरदार ट्रिक्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से घर के सिंक की स्टील जाली साफ़ कर सकती हैं।
सिरका और नमक का इस्तेमाल
सिरका यानी कि विनेगर की मदद से आप आसानी से सिंक की स्टील जाली साफ कर सकती हैं। विनेगर एक नेचुरल क्लीनर है जो गंदगी को काटने और चमक लाने का काम करता है। सिरके को आप नमक के साथ इस्तेमाल कर सकती हैं, जो एक एब्रेसिव (रगड़ने वाला) एजेंट है। इन दोनों की मदद से आप सिंक की जाली कुछ ही मिनटों में साफ कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: किचन सिंक पाइप से लीक हो रहा है पानी? इन आसान तरीकों से करें ठीक
इस तरह करें इस्तेमाल
- सबसे पहले सिंक की जाली को बाहर निकाल लें।
- इसके बाद इस पर थोड़ा नमक छिड़क लें।
- थोड़ी देर में इसके ऊपर सिरका डालें।
- 10 मिनट के लिए इसे छोड़ दें।
- ब्रश की मदद से जाली को रगड़ें।
- आखिर में गर्म पानी से इसे धो लें।
डिश सोप और गर्म पानी से करें साफ
डिश सोप का इस्तेमाल करके भी आप सिंक की जाली साफ कर सकती हैं। यह सबसे आसान तरीका है। डिश सोप और गर्म पानी की मदद से आप सिंक की जाली को साफ कर सकती हैं।

इस तरह करें इस्तेमाल
- एक छोटे टब में गर्म पानी डालें। इसके बाद इसमें डिश सोप डालें और जाली को उसमें 15-20 मिनट के लिए भिगो दें।
- स्क्रब पैड की मदद से जाली के हर हिस्से को रगड़ें, और इसके बाद साफ पानी से इसे धो लें।
इन आसान ट्रिक्स की मदद से आप आसानी से किचन सिंक की स्टील जाली साफ करके इसमें चमक वापस ला सकती हैं और अपनी रसोई को साफ-सुथरा बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: बार-बार अटक जाता है सिंक का पानी तो इस ट्रिक की लें मदद, दूर हो जाएगी परेशानी
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।