
कोरियन बार्बेक्यू में मीट के साथ सब्जियां भी मिलती हैं। उस थाली में खूब लेट्यूस के साथ पेरिला के पत्ते रखे जाते हैं। पेरिला पत्ते में बार्बेक्यू मीट और तीखा सॉस रखकर उसका मजा लिया जाता है। पेरिला के पत्तों से किमची भी बनाई जाती है और यह एक वर्सेटाइल पत्ता है जो कुजीन में अनूठा स्वाद देता है। इसे फ्राई करके साइड डिश के रूप में भी खाया जाता है। इसे हिंदी में भंजीरा कहते हैं और जापान और चीन में इसे शिसो, बीफस्टेक, चीनी बेसिल और पर्पल मिंट के नाम से जाना जाता है।
अगर आप बीटीएस को फॉलो करते हैं, तो आपको पेरिला पर जंगकुक की चर्चा भी देखनी चाहिए। यह एक लोकप्रिय इंग्रीडिएंट है, कोरयाई कुजीन में जिसके बिना व्यंजन अधूरे लगते हैं। मगर यह पत्ता किस चीज का होता है, क्या आपको पता है? आइए आज इसके बारे में विस्तार से जानें-
इन पत्तों को कोरियन भाषा में केनिप कहते हैं और जापानी में शिसो कहलाता है। यह एक फ्लेवरफुल इंग्रीडिएंट है। इसका उपयोग व्यापक रूप से कोरियाई व्यंजनों में किया जाता है। इसका अरोमा बहुत ही अलग होता है। इसका वाइब्रेंट रंग और स्वाद कई चीजों में फ्लेवर और खास रंग प्रदान करता है।

पेरिला के पत्तों का आनंद लेने के सबसे लोकप्रिय तरीकों में से एक है उन्हें मीट, चावल और अन्य भरावन के लिए रैप के रूप में उपयोग करना। इस रैप को सम(Ssam) कहा जाता है और इसमें मीट और गोचुजांग पेस्ट (लाल मिर्च का पेस्ट) या समजांग (सोयाबीन का पेस्ट) जैसे चटपटे और तीखे मसालों को रैप करके खाया जाता है।
इसे भी पढ़ें: Korean Ingredients: कोरियाई व्यंजन में ये 10 इंग्रीडिएंट्स होते हैं Essential
पेरिला के पत्तों का इस्तेमाल अक्सर जीन बनाने के लिए किया जाता है, जो कोरियाई पैनकेक का एक प्रकार है। इस डिश में, पेरिला के पत्तों को आटे के घोल में लपेटा जाता है और कुरकुरा और सुनहरा भूरा होने तक पैन-फ्राई किया जाता है। पेरिला लीफ जीन को आम तौर पर ऐपेटाइजर या साइड डिश के रूप में परोसा जाता है और सोया सॉस या सिरके जैसे डिपिंग सॉस के साथ इसका मजा लिया जाता है।

पेरिला के पत्तों का इस्तेमाल आमतौर पर किमची बनाने के लिए भी किया जाता है, जो कोरियाई कुजीन का मुख्य हिस्सा है। पेरिला लीफ किमची या केनिप किमची में मसालों, लहसुन और मिर्च पाउडर के मिश्रण के साथ पेरिला के पत्तों को फर्मेंट किया जाता है। इससे एक तीखा और मसालेदार किमची तैयार होती है जो चावल और अन्य कोरियाई साइड डिश के साथ अच्छी तरह से मेल खाती है। इसे आप रामेन नूडल्स के साथ मिलाकर भी खा सकते हैं।
पेरिला के पत्तों का इस्तेमाल केनेनीप मुचिम के लिए भी किया जाता है। इसका मतलब है पेरिला लीफ सलाद। इस पत्ते को बारीक-बारीक काटा जाता है और फिर इसमें सोया सॉस, तिल के तेल, सिरका, लहसुन और चिली फ्लेक्स मिलाकर सलाद की ड्रेसिंग तैयार की जाती है। यह ड्रेसिंग सलाद को अलग ही स्वाद देती है। खाने के साथ केनिप मुचिम परोसना कोरियाई परंपरा का हिस्सा है।
कोरियाई व्यंजनों में कभी-कभी सूप और स्टू को स्वादिष्ट बनाने के लिए पेरीला के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है। इसके सूप को केनिप गुक कहते हैं। आमतौर पर बनने वाले सूप की तरह ही इसे भी बनाया जाता है। पेरिला के पत्तों को अन्य सब्जियों और मसालों के साथ उबाला जाता है। इस लाइट सूप को अक्सर स्टार्टर के रूप में या बड़ी मील के साथ परोसा जाता है। सूप में भी ऊपर से पेरिला के पत्ते गार्निश करके सर्व किया जाता है।

हरी शिसो पत्तियों का उपयोग अक्सर गार्निश के रूप में किया जाता है। इसे कई बार सुशी और साशिमी के टुकड़ों के चारों ओर लपेटा जाता है।
इसे भी पढ़ें: K-Dramas में दिखाई गई इन डिशेज को आप भी करें ट्राई
शिसो पत्तियों को कभी-कभी घोल में लपेटकर टेम्पुरा के रूप में तला जाता है। इतना ही नहीं, इसका अचार भी बनाया जाता है, जिसे खाने के साथ सर्व करते हैं।
अगर आपने कभी पेरिला के पत्ते या भंजीरा का उपयोग किया है, तो हमें बताएं आपका अनुभव कैसा रहा है। इसे किस व्यजंन के साथ आप ज्यादा पसंद करते हैं, वो भी शेयर करें।
हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करें। इसी तरह वेस्टर्न और एशियन कुजीन और इंग्रीडिएंट्स के बारे में जानने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।