herzindagi
how to cook with button mushroom

क्या होते हैं बटन मशरूम? जानें पकाने से लेकर स्टोर करने के टिप्स

पिज्जा से लेकर पास्ता तक में मशरूम का उपयोग किया जाता है। आज हम भी मशरूम के बारे में बात करने वाले हैं। बटन मशरूम क्या होते हैं, उन्हे कैसे पकाना और स्टोर करना चाहिए, ये सारी चीजें आपको बताने वाले हैं।
Editorial
Updated:- 2024-06-12, 14:51 IST

मशरूम को वेजिटेरियन मीट कहा जाता है क्योंकि इन्हें बनाया भी उसी तकनीक से जाता है। प्याज, लहसुन और अदरक का मसाला तैयार करके और उसमें टमाटर डालकर चटपटी ग्रेवी तैयार की जाती है, जिनमें मशरूम को भूना जाता है। 

मशरूम की कई सारी वैरायटीज होती हैं जिनमें शिताके, एनोकी, ओएस्टर्स, ट्रफल, लॉबस्टर, आदि शामिल हैं। मगर आज हम आपको बटन मशरूम के बारे में बताने वाले हैं। यह बहुत ही कॉमन मशरूम हैं, जिन्हें अधिकतर चीजों में इस्तेमाल किया जाता है। ऑमलेट्स, पास्ता से लेकर इसे पिज्जा और कई रेसिपी में उपयोग किया जाता है। इनका माइल्ड और मीटी फ्लेवर इन्हें पॉपुलर बनाता है। इस आर्टिकल में चलिए इसके बारे में हम विस्तार से जानें-

बटन मशरूम क्या हैं?

button mushrooms

बटन मशरूम, सफेद मशरूम कहलाते हैं और यह सबसे लोकप्रिय किस्म है। इनकी कीमत भी कम होती है और स्वाद भी माइल्ड होता है। इन्हें कच्चा भी खाया जा सकता है। बटन मशरूम सबसे कम परिपक्व होते हैं, इनका रंग हल्का सफेद होता है। इनका व्यास 1 से 3 इंच होता है। 

जब यह मशरूम थोड़े से ज्यादा परिपक्व होते हैं, तो क्रेमिनी मशरूम का रूप ले लेते हैं। इनका रंग तब भूरा हो जाता है। इसके बाद इनकी सबसे बड़ी किस्म पोर्टोबेलो आती है, जो गहरे भूरे रंग के होते हैं। इनकी बड़ी और फ्लैट कैप होती है और टेक्सचर मीटी होता है। आप इन वैरायटीज को सॉते, स्टर फ्राई, रोस्टेड और ग्रिल करके किसी भी तरह से खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: मशरूम को साफ करने में होगी परेशानी, आजमाएं ये आसान हैक्स

कैसा होता है इनका स्वाद?

जैसा कि हमने आपको बताया कि इनका स्वाद मीट की तरह लगता है। इसके अलावा इन मशरूम में से मिट्टी जैसी खुशबू आती है। इनका ऐसा फ्लेवर उमामी कहलाता है। हालांकि, यह फ्लेवर काफी हल्का होता है। ये फ्लेवर इनमें मौजूद ग्लूटामेट से आता है, जो चीज और एंचोवीज में भी पाया जाता है। 

बटन मशरूम में उमामी फ्लेवर कम इसलिए होता है क्योंकि इनमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है और पानी इस फ्लेवर को थोड़ा डाइल्यूट कर देता है। मगर जब यह मशरूम परिपक्व होते हैं और क्रेमिनी और पोर्टोबेलो फेज में आते हैं, तो इनका पानी का कॉन्टेंट कम हो जाता है। इसके कारण इनमें उमामी का फ्लेवर बहुत ज्यादा बढ़ जाता है।

यह विडियो भी देखें

बटन मशरूम को कैसे पकाना चाहिए?

button mushrooms cooking tip

आप इसकी सब्जी बना सकते हैं। इतना ही नहीं, मशरूम मेथी मसाला से लेकर शाही मशरूम और मटर मशरूम की सब्जी तैयार कर सकते हैं। जैसा कि हमने बताया इनमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जिसके कारण इन्हें पकाने में ज्यादा वक्त लग सकता है। बटन मशरूम को काटना आसान है और चाकू से काटते वक्त उन्हें बहुत ज्यादा दबाव की जरूरत नहीं होती।  

बटन मशरूम पास्ता, स्टर-फ्राई, ऑमलेट, सलाद, सूप, सॉस, पिज्जा और बर्गर के लिए टॉपिंग के रूप में बहुत बढ़िया लगता है। इसके अलावा यह साइड डिश के रूप में भी स्वादिष्ट लगते हैं। इन्हें मक्खन, लहसुन, हर्ब्स और अन्य मसालों के साथ भूना जा सकता है।

वहीं, कुछ लोग मानते हैं कि इनकी गंदगी हटाने के लिए इन्हें पानी में भिगोना या धोना नहीं चाहिए। पानी में भिगोने से यह पानी ज्यादा अब्सॉर्ब कर सकते हैं। इसलिए इन्हें ब्रश से साफ करने की सलाह दी जाती है। 

इसे भी पढ़ें: शेफ पंकज से जानें मशरूम को स्टोर करने का देसी नुस्खा

कैसे स्टोर करें बटन मशरूम?

इनमें पानी होने के कारण ये जल्दी खराब हो सकते हैं। इनमें बहुत जल्दी फफूंद लग सकती है, इसलिए मशरूम को स्टोर करते हुए बहुत ध्यान देना चाहिए। इन्हें फ्रिज में रखते हुए ध्यान रखें कि स्टोर करने के लिए प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें। प्लास्टिक की पन्नियां मॉइश्चर को जमा करती है, जिससे मशरूम गिलगिले हो सकते हैं। 

इनकी फ्रेशनेस को बरकरार रखने के लिए इन्हें पन्नी से निकालकर क्रिस्पर ड्रॉअर में रखें। मशरूम को हमेशा साफ करके स्टोर किया जाना चाहिए, क्योंकि उनमें लगी गंदगी के कारण वे जल्दी खराब हो सकते हैं। इन्हें प्लास्टिक के डिब्बे या पन्नी से हटाकर किसी कंटेनर में स्टोर करके रखना चाहिए। साथ ही, मशरूम का सेवन जल्द से जल्द कर लें, तब भी वह खराब नहीं होगा।

 

आपको यदि बटन मशरूम के बारे में कोई अन्य जानकारी हैं, तो उसे हमारे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं। अगर आपको यह जानकारी पसंद आई, तो इस लेख को लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।