व्यंजन बनाने के लिए कैसे इस्तेमाल करें गोंद कतीरा? ये किचन हैक्स आएंगे आपके हर रोज काम

गोंद कतीरा के फायदे तो आपने सुने होंगे, लेकिन क्या कभी इसका इस्तेमाल व्यंजन बनाने के लिए किया है? अगर नहीं, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।  
image

गोंद कतीरा एक ऐसा इंग्रीडिएंट्स है जो दिखने में तो मामूली होता है, लेकिन फायदे गजब के देता है। इसलिए जरूरी है कि इसका इस्तेमाल खाने में ज्यादा से ज्यादा किया जाए। खाने में इस्तेमाल करने से इसके गुण फैल कर स्वाद बढ़ाने का काम करते हैं।

हालांकि, अक्सर लोग इसे केवल फालूदा, शिकंजी या गर्मियों के शरबत में डालने तक ही सीमित रखते हैं, लेकिन इसकी खूबियां उससे कहीं ज्यादा हैं। अगर आप चाहें, तो इसका इस्तेमाल कई मीठे और नमकीन व्यंजनों में करके अपने रोजाना के खाने को स्वादिष्ट और सेहतमंद बना सकती हैं।

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर इंस्टेंट फूड की ओर भागते हैं, लेकिन हेल्दी खाना भूल जाते हैं। ऐसे में गोंद कतीरा को थाली में शामिल करना बेस्ट रहेगा। तो देर किस बात की आइए इस लेख में हम जानेंगे कि गोंद कतीरा को किस-किस तरह से आप अपने किचन में इस्तेमाल कर सकती हैं।

गोंद कतीरा किन व्यंजनों में इस्तेमाल किया जा सकता है?

इसका इस्तेमाल सिर्फ मीठे व्यंजन में ही नहीं, बल्कि वेजिटेबल सूप, ग्रेवी वाली सब्जी, दाल की खिचड़ी में किया जा सकता है। आप इसका इस्तेमाल बहुत ही आसानी से नमकीन व्यंजन में कर सकती हैं, बस सही तरह से इस्तेमाल करना आना चाहिए।

Tragacanth gum uses

व्यंजन बनाने के लिए गोंद कतीरा कैसे इस्तेमाल करें?

गोंद कतीरा को इस्तेमाल करने से पहले ठंडे पानी में रातभर भिगोना जरूरी है। इससे यह जेली जैसा हो जाएगा और खाने में आसानी से घुल भी जाएगा।

इसे जरूर पढ़ें-दूध, पानी या शेक में गोंद कतीरा डालकर मिलेंगी देसी ड्रिंक्स... गर्मी हो जाएगी छूमंतर

भिगोने का सही तरीका

  • अगर गोंद कतीरा पर धूल हो तो पहले उसे हल्के पानी से धो लें।
  • फिर 1–2 चम्मच गोंद कतीरा को एक बाउल ठंडे पानी में डालें।
  • पानी की मात्रा इतनी रखें कि गोंद फूलने के बाद भी उसमें डूबा रहे।
  • अब गोंद कतीरा को लगभग 5–6 घंटे भिगोकर रखें। जब गोंद अच्छी तरह फूल जाए, तब उसे छान लें।
  • अब इसे आप अपनी पसंद की रेसिपी में इस्तेमाल करें।
  • बस ज्यादा गोंद न लें, क्योंकि यह फूलने पर 3–4 गुना बड़ा हो जाता है।
How to prepare Gond Katira

नमकीन व्यंजनों में कैसे डालें?

  • आप गोंद कतीरा को सूप में डाल रही हैं, तो आखिर में डालें वरना स्वाद नहीं आएगा।
  • साबूदाना या आलू की खिचड़ी के साथ खाएं। इसमें डालने से डिश हल्की, हेल्दी और कूलिंग बनती है।
  • सब्जी में गोंद कतीरा पकते में ही डाल दें, ताकि मसाले अच्छी तरह से मिक्स हो जाए।
  • ठंडाई में घोलकर या श्रीखंड के टॉपिंग में इस्तेमाल करें, इससे स्वाद और लुक दोनों बढ़ाता है।

ये किचन हैक्स आएंगे आपके हर रोज काम

  • अगर आपकी खीर पतली हो गई है, तो गोंद कतीरा का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आपको 1–2 चम्मच भीगा हुआ गोंद कतीरा इस्तेमाल करना होगा।

Gond Katira recipes Indian cuisine

  • जब आप घर पर आइसक्रीम या मलाई कुल्फी बना रही हों, तो उसमें थोड़ा गोंद कतीरा मिलाएं। ये एक नेचुरल बाइंडर की तरह काम करता है, जिससे आपकी कुल्फी बिना बर्फीले क्रिस्टल्स के स्मूद बनती है।
  • आटे को सॉफ्ट बनाने के लिए आप गोंद कतीरा का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको भीगा हुआ कतीरा इस्तेमाल करना होगा।

गोंद कतीरा जैसे देसी सुपरफूड को अपनाकर आप हर मौसम में व्यंजन को स्वादिष्ट बना सकती हैं।अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik and shutterstock)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP