रेत-समंदर और बर्फ! दुनिया में सिर्फ एक ही जगह दिखता है ये खूबसूरत नजारा, आज ही अपनी ट्रैवल लिस्ट में करें शामिल

दुनिया में एक से एक खूबसूरत जगहें हैं। जब भी घूमने की बात आती है ताे लोग हिल स्टेशन या बीच पर जाना पसंद करते हैं। इन जगहों पर जाकर छुट्टियों का मजा दोगुना हो जाता है। वहीं जब भी रेत की बात आती है तो लोगों के मन में धूप और गर्मी का ख्याल आता है। अक्सर इन तीनों चीजों को देखने के लिए आपको अलग-अलग जगहों की ट्रिप प्लान करनी होती है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि दुनिया में एक ऐसी जगह भी है जहां आप रेत, समंदर और पहाड़ों को एक साथ देख सकती हैं?
यहां हम आपको उस खास जगह के बारे में बताने जा रहे हैं। आपको अपनी लाइफ में एक बार इस खूबसूरत जगह को जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए। आइए जानते हैं-
-1767156803605.jpg)
होक्काइडो क्यों है इतना खास?
ये खास जगह जापान का होक्काइडो (Hokkaido) है। होक्काइडो जापान का नॉर्थ आइलैंड है। सर्दियों के मौसम में यहां बहुत ज्यादा बर्फ गिरती है। चारों तरफ सफेद बर्फ की चादर छा जाती है। सड़कें हों या घर, पहाड़ और समुद्र किनारे तक बर्फ से ढक जाते हैं, लेकिन सबसे खास बात तो ये है कि इतनी ठंड के बावजूद यहां का समंदर जमता नहीं है।
यह भी पढ़ें- कश्मीर से लेकर फिलीपींस तक; इन 10 डेस्टिनेशंस के दीवाने हुए इंडियंस; 2025 में गूगल पर छाए रहे ये नाम
जन्नत का होता है एहसास
ये सब दिखने में इतना खूबसूरत लगता है कि मानो जन्नत यहीं है। होक्काइडो में कई ऐसे बीच हैं, जो सर्दियों में पूरी तरह बर्फ से ढक जाते हैं। इनमें ओतारू ड्रीम बीच और शिराहामा बीच काफी फेमस हैं। आमतौर पर बीच पर लोग रेत में चलते हैं, लेकिन यहां पर आपको बर्फ पर चलने का मौका मिलेगा।
यहां रेत नजर नहीं आती, बल्कि सफेद बर्फ की मोटी परत दिखाई देती है। समंदर की लहरें बर्फ से ढके किनारे से टकराती हैं और पूरा नजारा किसी फिल्मी सीन जैसा लगता है।
आखिर क्यों नहीं जमता है समुद्र?
इतनी ठंड में भी समंदर के न जमने के पीछे भी वजह है। दरअसल, समंदर के पानी में नमक होता है और नमक की वजह से पानी जमने का तापमान कम हो जाता है। इससे खारे पानी में बर्फ नहीं जमती है। इसके अलावा होक्काइडो के आसपास समुद्री लहरें काफी तेज रहती हैं। पानी लगातार हिलता-डुलता रहता है, जिससे बर्फ जम नहीं पाती है। यही कारण है कि एक तरफ जमीन पूरी तरह जमी रहती है और दूसरी तरफ समंदर चलता रहता है।
-1767156888189.jpg)
कब है घूमने का सबसे अच्छा समय?
अगर आप ये खूबसूरत नजारा देखने जाना चाहती हैं तो दिसंबर से फरवरी के बीच का समय सबसे अच्छा माना जाता है। इस दौरान होक्काइडो में जमकर बर्फ गिरती है। सुबह और शाम के समय जब हल्की धूप बर्फ पर पड़ती है, तो सब कुछ बहुत सुंदर लगता है। यहां पहुंचना भी बहुत आसान है। ये टोक्यो से करीब 1.5 घंटे की फ्लाइट दूरी पर है।
यह भी पढ़ें- New Year Family Trip Ideas: पार्टी तो हर साल होती है, इन ऑफबीट जगहों पर फैमिली संग मनाएं नया साल; हर पल रहेगा यादगार
तो अगर आप घूमने की शौकीन हैं और कुछ अलग देखना चाहती हैं, तो होक्काइडो आपके लिए परफेक्ट जगह है। रेत, बर्फ और समंदर का ये नजारा बहुत ही कम जगहों पर देखने को मिलता है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/AI Generated/Japan Cheapo
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।