Japan IRCTC Tour Package: जापान एक खूबसूरत और विश्व का प्रमुख देश है। यह देश अपनी खूबसूरती से हर महीने हजारों विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करता है। जापान, एशिया महाद्वीप के पूर्व में स्थित है।
विदेश घूमने की बात होती है, तो कई लोग जापान जैसे खूबसूरत देश का नाम जरूर लेते हैं, लेकिन जब कोई जापान जाने का प्लान बनाता है, तो सबसे पहले खर्च देखता है। पर्यटक को जब लगता है कि खर्च अधिक होने वाला है, तो जापान घूमने का सपना सिर्फ सपना ही रहता है।
अगर आपसे यह बोला जाए कि IRCTC, जापान घूमने के सपने को पूरा करने के लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है, तो फिर आपका जवाब क्या होगा। IRCTC इस टूर पैकेज के माध्यम से बहुत कम खर्च में जापान घूमने के सपने को पूरा कर सकते हैं।
सबसे पहले आपको बता दें कि आईआरसीटीसी जिस टूर पैकेज के माध्यम आपको घुमाने वाला है उसका नाम 'जापान-द चेरी ब्लॉसम एक्स-लखनऊ' है। इस टूर पैकेज में माध्यम से आप सिर्फ जापान घूमने के सपने को ही नहीं, बल्कि जापान की धरती पर मौज-मस्ती करने का सपना भी पूरा कर सकते हैं। इस ट्रिप में गगनचुंबी बिल्डिंग से लेकर सागर को करीब से देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Best Places Near Jhansi: वीकेंड में झांसी के आसपास में स्थित इन शानदार जगहों को बनाएं डेस्टिनेशन पॉइंट
आपको बता दें कि जापान-द चेरी ब्लॉसम के लिए जो फ्लाइट उड़ान भरेगी और लखनऊ से दिल्ली आएगी और फिर दिल्ली से जापान के लिए उड़ान भरेगी। दिल्ली से जो जापान के लिए फ्लाइट उड़ान भरेगी उसका नंबर AI-306 और जो जापान से वापस दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी उसका नंबर AI-811 है।
इसे भी पढ़ें: Good Friday पर नोएडा से पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये जगहें हैं बेस्ट, 10 हजार में घूमकर आ जाएंगे वापस
जापान-द चेरी ब्लॉसम टूर फ्लाइट पैकेज बुक करने के लिए आप irctc.tourism.com की वेबसाइट पर जाकर बुक कर सकते हैं। पैकेज के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप 8287930922 और 8287930902 नंबर पर कॉल भी कर सकते हैं। इसके अलावा, आप Email id-richa6069 @irctc.com से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।